चिकित्सकों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग: अब ‘ओडीके’ ऐप से दर्ज होगी हाजिरी, संसाधनों पर भी रहेगी पैनी नजर

    0
    176
    चिकित्सकों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग:
    अब 'ओडीके' ऐप से दर्ज होगी हाजिरी, संसाधनों पर भी रहेगी पैनी नजर
    झालावाड़ राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अब सुशासन और डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) जयपुर के निर्देशों के तहत, अब जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों और स्टाफ को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति ‘ओडीके’ (ODK) ऐप के माध्यम से दर्ज करनी होगी।
    चिकित्सकों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग: अब 'ओडीके' ऐप से दर्ज होगी हाजिरी, संसाधनों पर भी रहेगी पैनी नजर
    चिकित्सकों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग: अब ‘ओडीके’ ऐप से दर्ज होगी हाजिरी, संसाधनों पर भी रहेगी पैनी नजर

    क्या है ओडीके (ODK) ऐप?

    ​यह एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है, जिसे विशेष रूप से स्मार्टफोन के जरिए डेटा (सर्वेक्षण, फोटो और स्थान) एकत्र करने के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह ऑफलाइन मोड में भी काम करता है, यानी बिना इंटरनेट के भी डेटा दर्ज किया जा सकता है और नेटवर्क मिलने पर वह अपने आप सिंक हो जाता है।

    संस्थानों की हर गतिविधि की होगी ‘लाइव’ रिपोर्टिंग

    ​इस ऐप के माध्यम से केवल हाजिरी ही नहीं, बल्कि अस्पताल की पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी:
    • कार्मिक उपस्थिति: प्रतिदिन कौन अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित है, कौन अवकाश पर है, इसका पूरा विवरण रहेगा।
    • दवाइयों का स्टॉक: संस्थान पर उपलब्ध दवाइयां, नियर एक्सपायरी (जल्द खराब होने वाली) दवाएं और आवश्यक दवाओं की मांग की रीयल-टाइम जानकारी मिलेगी।
    • उपकरण और जांच: अस्पताल के उपकरण क्रियाशील हैं या नहीं और वहां कितने प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसकी रिपोर्टिंग होगी।
    • एंबुलेंस सेवा: एंबुलेंस की स्थिति (चालू या खराब) की सटीक जानकारी उपलब्ध रहेगी।
    • फ्लेगशिप योजनाएं: राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं से संबंधित डेटा भी इसी ऐप पर उपलब्ध होगा।

    बीमारियों की रोकथाम में भी मददगार

    ​वर्तमान में इस ऐप का उपयोग डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए किया जा रहा है। आशा सहयोगिनियां घर-घर सर्वे कर डेटा फीड करती हैं, जिससे विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत फॉगिंग या सफाई जैसे कदम उठाने में मदद मिलती है।

    आमजन को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ

    ​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान ने बताया कि विभाग आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं को निरंतर अपडेट कर रहा है। ओडीके ऐप के लागू होने से चिकित्सकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा, जिससे रोगियों को सुगम और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    error: Content is protected !!