झालावाड़। जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत एक और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पगारिया क्षेत्र में मिलावट की आशंका के चलते लगभग 250 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।






