Home राजनीति भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, संगठन मजबूती पर जोर

0
91
भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, संगठन मजबूती पर जोर
रायपुर। (नाथू लाल टेलर)   पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा मंडल रायपुर द्वारा भील धर्मशाला में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि गोविंद धाकड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन विस्तार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यालय प्रभारी दिनेश बोहरा ने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल माध्यमों पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों तक पहुंच बनाने के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और आधुनिक तकनीकों का उपयोग आवश्यक है।
जिला महामंत्री कृष्णा मंडलोई ने संगठन विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी की प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश वर्मा, जिला प्रवक्ता राकेश भील सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, बीएलए-2, युवा कार्यकर्ता एवं नव मतदाता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Raj Icecandy
Raj Ice Candy
Bus Stand Pirawa
यह भी पढ़े:-रायपुर में भक्ति की अविरल धारा: शीतला माता मंदिर में सजी भव्य भजन संध्या; उमा जांगिड़ और मनीषा सेन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मेवाड़ा माली समाज द्वारा दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

रायपुर। सकल पंच मेवाड़ा माली समाज रायपुर द्वारा दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यनारायण भगवान की कथा के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत रविवार को पांडाल में ठाकुरजी का आगमन हुआ तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायिका उमा जांगिड एवं भजन गायक रोहित राजस्थानी ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
सोमवार को प्रातः कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात दोपहर में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ तथा हवन-शांति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह देखा गया और क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
सौम्य म्यूजिक सेंटर पिड़ावा
सौम्य म्यूजिक सेंटर
महावीर मार्ग (पट्टी बाज़ार ) पिड़ावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!