Home धर्म भक्ति की शक्ति: पिड़ावा में गूंजे भक्तामर के महामंत्र, आदिनाथ भगवान की...

भक्ति की शक्ति: पिड़ावा में गूंजे भक्तामर के महामंत्र, आदिनाथ भगवान की भक्ति संध्या आयोजिय

0
597
भक्ति की शक्ति: पिड़ावा में गूंजे भक्तामर के महामंत्र
आदिनाथ भगवान की भक्ति संध्या आयोजिय
पिड़ावा। आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु पूजनीया आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्तिभूषणमति माताजी की पावन प्रेरणा से शनिवार को एक विशिष्ट धार्मिक समागम आयोजित हुआ। बबलू चौधरी परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भक्ति का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भक्तामर पाठ का भव्य आयोजन

28 फरवरी 2026 को शाम 7:30 बजे ‘भक्तामर पाठ’ आयोजित हुआ। इस दौरान सामूहिक मंत्रोच्चारण और भक्ति भजनों के माध्यम से प्रभु आदिनाथ की आराधना की गयी। आयोजक परिवार द्वारा इस भव्य आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की।

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष करेंगे मेजबानी

​इस भव्यातिभव्य भक्ति कार्यक्रम की मेजबानी चातुर्मास समिति 2025 के अध्यक्ष बबलू चौधरी द्वारा की गयी। कार्यक्रम का आयोजन उनके निज निवास पर रखा गया। बबलू चौधरी ने सभी धर्मप्रेमियों और मित्रगणों से सपरिवार इस भक्ति रस में सराबोर होने और प्रभु भक्ति का आनंद लेने पर आभार व्यक्त किया।

नवकार किराना स्टोर

समाज में उत्साह का माहौल

​इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय जैन समाज में काफी उत्साह दिखाई दिया। आयोजक परिवार के अनुसार, माताजी की प्रेरणा से होने वाले ऐसे आयोजनों से समाज में शांति, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!