BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home झालावाड़ समाचार सिलेहगढ़ में आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां: रात 8 बजे के...

सिलेहगढ़ में आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां: रात 8 बजे के बाद भी शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष

0
123
सिलेहगढ़ में आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां
रात 8 बजे के बाद भी शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष
सिलेहगढ़। (मेहरबान सिंह) राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे सिलेहगढ़ क्षेत्र में संचालित शराब ठेका इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों के घेरे में है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस ठेके पर शासन द्वारा निर्धारित रात्रि 8 बजे की समय सीमा के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है।

बॉर्डर की भौगोलिक स्थिति का अनुचित लाभ

​स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जिसका फायदा उठाकर नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक शराब की बिक्री की जा रही है। इस वजह से बॉर्डर क्षेत्र में देर रात तक बाहरी लोगों और असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे स्थानीय शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने जताई आपत्ति

  • महेन्द्र सिंह (स्थानीय निवासी): “रात 8 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है। इससे क्षेत्र में झगड़े, शोर-शराबा और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन को इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
  • बालूसिंह (ढाबा संचालक): उन्होंने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके ढाबे की तीन बार बेवजह जांच की गई, जबकि वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नियमों का उल्लंघन और प्रशासनिक कार्रवाई

​सरकारी नियमों के अनुसार, रात्रि 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेके का लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है।

अधिकारी का पक्ष:

इस मामले पर भवानीमंडी आबकारी विभाग के प्रभारी रूपाराम ने कहा, “यह पूरा प्रकरण हमारे संज्ञान में है। यदि जांच के दौरान रात 8 बजे के बाद शराब की बिक्री पाई जाती है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!