झालावाड़। निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुंडेरी में गुरुवार (26 फरवरी 2026) को आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान में ‘स्वास्थ्य प्रबोधन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘युवा जीवन का मूल मंत्र: स्वस्थ जीवन शैली’ रहा, जिसमें विशेषज्ञों ने उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक विचारों पर जोर दिया।
धन्वंतरि स्तवन से कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रिंसिपल बबिता सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके पश्चात डॉ. अंजली मीणा ने ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया।
सकारात्मक विचार और प्रकृति से जुड़ाव आवश्यक
मुख्य वक्ता आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा होने के लिए उम्र बाधा नहीं होती, बल्कि हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम होना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए बताया कि वे आज भी लगातार 18 घंटे कार्य कर रहे हैं. उन्होंने युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए निम्न मंत्र दिए:
-
नियमित व्यायाम: शारीरिक सक्रियता के लिए प्रतिदिन व्यायाम अनिवार्य है.
-
ऋतु अनुसार भोजन: प्रकृति से जुड़कर रहना और मौसम के अनुरूप आहार लेना ही रोगों से बचाव का रास्ता है.
-
मिथ्या आहार का त्याग: गलत खान-पान और दिनचर्या ही अधिकांश रोगों का मूल कारण है.






