BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा: सहकारी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगे पूरी न होने पर जयपुर...

पिड़ावा: सहकारी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगे पूरी न होने पर जयपुर में महापड़ाव की चेतावनी

0
236
मांगे पूरी न होने पर जयपुर में महापड़ाव की चेतावनी
स्थानीय सहकारी कर्मचारी संघ यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
पिड़ावा। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आज स्थानीय सहकारी कर्मचारी संघ यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान कर्मचारी संघ यूनियन के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, ब्रांच अध्यक्ष संजय गोस्वामी, परमानंद शर्मा, पारस जैन, शिव सिंह, ओम प्रकाश पाटीदार, अंशुल जैन, महेश शर्मा, निलेश जैन, अनिल शर्मा, मोहम्मद आसिफ, रवि सावंत, कैलाश प्रजापत, अर्पित जैन सहित समस्त व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक और सेल्समैन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय सहकारी कर्मचारी संघ यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
​प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिक अपने हितों की रक्षा के लिए लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी जायज मांगों पर पिछले तीन माह से फाइलें लंबित पड़ी हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मार्च माह तक समस्याओं का सकारात्मक निराकरण नहीं हुआ, तो 27 फरवरी से जारी कार्य बहिष्कार के अगले चरण में अप्रैल माह में जयपुर में एक विशाल रैली और महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
यह भी पड़े:- पिड़ावा की बेटी को मिला न्याय: एकतरफा प्यार में युवती का गला काटने वाले जुबेर को आजीवन कारावास

 प्रमुख मांगें

  • स्पष्ट कैडर अथॉरिटी: ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों के लिए अविलंब कैडर अथॉरिटी और नियोक्ता का निर्धारण कर आदेश जारी किए जाएं।
  • ऋण पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति: केंद्रीय सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर व्यवस्थापकों को प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत नियुक्ति दी जाए और आयु सीमा की बाध्यता खत्म हो।
  • नियमितीकरण प्रक्रिया: 2022 में शुरू हुई नियमितीकरण की प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाए ताकि शेष रहे जिलों के कार्मिकों को भी लाभ मिल सके।
  • 20% कोटे की भर्ती: जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के पदों पर व्यवस्थापकों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे की चयन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
  • आयु सीमा में संशोधन: समितियों में कार्यरत समस्त श्रेणी के कार्मिकों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अनुसार संशोधित की जाए।
Rishabh Industries
Rishabh Industries
Near SBI Bank Pirawa

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!