भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, संगठन मजबूती पर जोर
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा मंडल रायपुर द्वारा भील धर्मशाला में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि गोविंद धाकड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन विस्तार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शीतला माता मंदिर में सजी भव्य भजन संध्या; उमा जांगिड़ और मनीषा सेन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर रायपुर कस्बे के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर परिसर में एक विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। भक्ति से सराबोर इस शाम में सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। आयोजक राकेश रावल ने बताया कि नवरात्रि के इस विशेष अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने सिखाए जल संरक्षण के गुर
पिड़ावा। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पिड़ावा के खेजड़िया मार्ग स्थित ऐतिहासिक सूरजकुंड महादेव मंदिर परिसर में जल संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता (AEN) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जल की महत्ता और भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
रायपुर ( नाथू लाल टेलर) लोक संस्कृति और अखंड सौभाग्य के पर्व गणगौर का उत्साह आज रायपुर कस्बे में चरम पर रहा। चैत्र मास की तृतीया पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गणगौर माता और ईसर जी की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कस्बे के प्रमुख कृष्ण मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मंडल और समस्त समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गंगधार ब्रेकिंग: पुलिस की पैनी नज़र से नहीं बच पाए मंदसौर के तस्कर; 4 किलो 720 ग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट में हुए गिरफ्तार
गंगधार (चौमहला)। झालावाड़ जिले में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ‘क्लीन स्वीप झालावाड़’ अभियान के तहत गंगधार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं।
LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर
झालावाड़। आमजन को बेहतर और पारदर्शी एलपीजी गैस वितरण सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। जिला रसद अधिकारी (DSO) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और उपभोक्ता हितैषी बना दिया गया है। नई प्रणाली का मुख्य उद्देश्य फर्जी बुकिंग और गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाना है।
पिड़ावा के मुख्य मार्गो से निकला ईद-उल-फितर का भव्य जुलूस
पिड़ावा। खुशियों और इबादत का पर्व ईद-उल-फितर पिड़ावा शहर में पारंपरिक उत्साह, अकीदत और बेमिसाल आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। रमजान के एक महीने के रोजों के बाद आज सुबह जैसे ही मस्जिदों और ईदगाह से तकबीर की आवाजें गूँजी, पूरा शहर जष्न में डूब गया। मुख्य आयोजन स्थानीय ईदगाह में हुआ, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समाजजनों ने कतारबद्ध होकर खुदा की बारगाह में सिर झुकाया।
नीलेश जैन बने 'राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार' के प्रांतीय उपाध्यक्ष
पिड़ावा। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार’ द्वारा राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पिड़ावा के निलेश जैन को प्रांतीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन तपोभूमि प्रणेता, परम पूज्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के आशीर्वाद और अनुकम्पा से किया गया है। निलेश जैन की नियुक्ति की सूचना मिलते ही जैन समाज और गुरु भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
डीएसपी पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) आगामी त्योहारों के मद्देनजर रायपुर कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शुक्रवार को सीओ पिड़ावा पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षक संघ के भव्य आयोजन
गरोठ (मंदसौर) | रंगों के त्यौहार होली और रंगपंचमी के उल्लास के बीच आज गरोठ ब्लॉक के संकुल बोलिया में भारतीय संस्कृति के प्रतीक हिन्दू नववर्ष (नव संवत्सर) के आगमन पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, ब्लॉक गरोठ के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह ने न केवल नववर्ष का स्वागत किया, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चन्द्र सिंह जी सिसोदिया साहब रहे, जिनकी उपस्थिति ने समस्त शिक्षकगण और समाजजनों में एक नया उत्साह भर दिया।