BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home झालावाड़ समाचार त्योहारों पर रायपुर में सुरक्षा का पहरा: डीएसपी पूजा नागर के नेतृत्व...

त्योहारों पर रायपुर में सुरक्षा का पहरा: डीएसपी पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

0
त्योहारों पर रायपुर में सुरक्षा का पहरा
डीएसपी पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) आगामी त्योहारों के मद्देनजर रायपुर कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शुक्रवार को सीओ पिड़ावा पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्नदाता पर कुदरत की टेढ़ी नजर: रायपुर में बदला मौसम का मिजाज

रायपुर क्षेत्र के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन भारी चिंताओं वाला रहा। रबी की फसल की कटाई और थ्रेसिंग के चरम सीजन के बीच अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों के माथे पर बल ला दिए हैं। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और शाम को हल्की बूंदाबांदी ने डर पैदा कर दिया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं और अन्य फसलों को बचाने के लिए किसान आनन-फानन में जतन करने लगे। हालांकि बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया, लेकिन नमी के कारण फसल खराब होने की संभावना से किसान अभी भी सहमे हुए हैं।

भक्ति के रंग में रंगा रायपुर: श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में गूँजी रामायण की चौपाइयां

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर रायपुर क्षेत्र में आध्यात्मिक लहर देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में कस्बे के श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन
श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन
श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में भव्य अखंड रामायण पाठ का आयोजन
प्रारंभ किया गया है। मंदिर समिति और श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ यह अनुष्ठान किया जा रहा है। ढोल-मंजीरों की थाप पर रामायण की चौपाइयों के पाठ से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और धार्मिक चेतना का संचार होता है।

 

यह भी पड़े:- नशे के सौदागरों पर पिड़ावा पुलिस का कड़ा प्रहार: बांसखेड़ी रोड पर दबोचा डोगरगांव का तस्कर, बाइक और 55 हजार ज़ब्त

Pirawa Times विशेष: रायपुर डायरी

  • ​सतर्कता जरूरी: एक तरफ पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की चेतावनी किसानों के लिए खतरे की घंटी है।
  • ​आस्था का अटूट केंद्र: रायपुर के मंदिर न केवल पूजा के स्थान हैं, बल्कि यहाँ होने वाले अखंड पाठ सामाजिक एकता का भी बड़ा केंद्र बनते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!