पिड़ावा। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने पिड़ावा नगर में अपनी सांगठनिक पकड़ मजबूत करने के लिए नई नगर कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन एवं निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर (एडवोकेट) ने इस सूची को अंतिम रूप देकर जारी किया है।
उपखंड अधिकारी द्वारा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को हरी झंडी दिखाकर फील्ड कार्य (सर्वे) हेतु रवाना किया गया
पिड़ावा। कार्यालय नगर पालिका पिड़ावा (जिला झालावाड़) द्वारा आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 के सफल संपादन हेतु महाअभियान की शुरुआत की घोषणा की गई है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर झालावाड़ के आदेशानुसार 16 मई 2026 को सुबह ठीक 8:30 बजे नगर पालिका पिड़ावा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ‘जनगणना 2027 कार्य सामग्री कीटों’ का विधिवत वितरण किया गया।
पिड़ावा नगर कांग्रेस की नवनियुक्त गठित कार्यकारिणी में पदाधिकारीयो ने दिया इस्तीफा
पिड़ावा। नगर पालिका चुनाव की दहलीज पर खड़ी पिड़ावा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी की हालिया घोषित कार्यकारिणी ने पार्टी के भीतर उस गुटबाजी को हवा दे दी है जो अब तक दबी हुई थी। जहां नगर अध्यक्ष विरेंद्र कुमार बागवान अपनी नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पार्टी के एक धड़े ने इसे ‘बंद कमरे का फैसला’ बताते हुए बगावत का बिगुल फूंक दिया है।
उप जिला चिकित्सालय पिड़ावा में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया
पिड़ावा। झालावाड़ जिले में चल रहा “हार्ट सेफ झालावाड़ अभियान” अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में आज उप जिला चिकित्सालय पिड़ावा में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहाँ चिकित्सा कर्मियों और आमजन को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का गुरुमंत्र दिया गया। इस कार्यशाला में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि ‘हैंड्स-ऑन’ ट्रेनिंग के जरिए यह सिखाया गया कि कैसे मौत के मुँह में जा रहे व्यक्ति को वापस लाया जा सकता है।
पिड़ावा। नगर पालिका क्षेत्र में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार विवाद का केंद्र कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि वह ‘मतदाता सूची’ है जिसके आधार पर शहर की नई सरकार चुनी जानी है। ताजा घटनाक्रम में यह बात सामने आई है कि चुनाव आयोग ने नई मतदाता सूची तैयार करने में एसआईआर (SIR) की होस्टिंग लिस्ट की अनदेखी की है। इसके बजाय, 01.01.2025 की पुरानी सूची को आधार बनाकर नए वार्डों का ढांचा खड़ा कर दिया गया, जिसने पूरी चुनावी व्यवस्था को अनियमितताओं के दलदल में धकेल दिया है।
प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; "गो पालन मंत्रालय" बनाने और सख्त केंद्रीय कानून की उठी मांग
पिड़ावा देशभर में चल रहे ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत पिड़ावा नगर और क्षेत्र के गोभक्तों ने एकजुट होकर हुंकार भरी है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और सनातन धर्मावलंबियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए केंद्र सरकार से गोमाता की सुरक्षा, संवर्धन और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए सशक्त केंद्रीय कानून बनाने की पुरजोर वकालत की गई है।
सिद्ध चक्र मंडल विधान के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाएं
पिड़ावा। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र (बड़ा मंदिर) में आयोजित आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महा मंडल विधान का रविवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ भव्य समापन हुआ। पुण्यार्जक मंगला बहिनजी मोतीराज चेलावत परिवार के विशेष सहयोग से आयोजित इस अनुष्ठान में पिछले आठ दिनों से श्रद्धा और भक्ति का जो सैलाब उमड़ा, उसने पिड़ावा को लघु सम्मेद शिखर बना दिया।
पिड़ावा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गर्दनखेड़ी में शनिवार को एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का हृदयविदारक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय युवक भेरूलाल पुत्र मोतीलाल दांगी ने खेत में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
पेयजल किल्लत पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; बोले—"जनता प्यासी रही तो खैर नहीं"
पिड़ावा। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह सोमवार को पिड़ावा ग्रामीण मंडल के एक दिवसीय ‘पैदल जन संवाद यात्रा’ की शुरुआत की। जब सांसद बांसखेड़ी गाँव के वासु की लोक पहुँचे, तो वहाँ की जमीनी हकीकत देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए। ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू करवाया। जिसमें सबसे प्रमुख और विकराल समस्या ‘पेयजल संकट’ की उभर कर सामने आई।
बांसखेड़ी से शुरू होगा सफर, समस्याओं का मौके पर होगा समाधान!
पिड़ावा। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को पिड़ावा ग्रामीण मंडल के एक दिवसीय सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसी लग्जरी गाड़ी में नहीं, बल्कि पैदल चलकर ग्रामीणों के बीच पहुँचेंगे और उनकी समस्याओं को करीब से जानेंगे। ‘पैदल जन संवाद यात्रा’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी ओयोजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाना और क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद करना है।