Home Blog Page 5

झालावाड़ में रसद विभाग का बड़ा एक्शन: टांडी सोनपुरा में चल रही ‘अवैध रिफिलिंग’ की दुकान पर छापा

0
झालावाड़ में रसद विभाग का बड़ा एक्शन
टांडी सोनपुरा में चल रही 'अवैध रिफिलिंग' की दुकान पर छापा
झालावाड़। जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जिला रसद विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में रसद विभाग की टीम ने ग्राम टांडी सोनपुरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ एक रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण ज़ब्त किए हैं।

रायपुर तहसील कार्यालय में उड़ा गुलाल: तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ की मौजूदगी में मना ‘न्हान’ स्नेह मिलन

0
रायपुर तहसील कार्यालय में उड़ा गुलाल
तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ की मौजूदगी में मना 'न्हान' स्नेह मिलन
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) रंगों के त्यौहार होली और रायपुर क्षेत्र की लोक संस्कृति के प्रतीक ‘न्हान’ महोत्सव के पावन अवसर पर आज तहसील कार्यालय रायपुर में ‘होली स्नेह मिलन’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सरकारी कामकाज की व्यस्तता के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने कार्यालय परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

साहब! क्या आप पिएंगे ये पानी? रायपुर में नलों से आ रहा पीला और बदबूदार पानी

2
रायपुर में जलदाय विभाग की 'पीली करतूत'
नलों से उगल रहा मटमैला पानी, फिल्टर प्लांट के नाम पर जनता को पिलाया जा रहा

बर्तनों में जम रही गंदगी, आक्रोश में कस्बेवासी

रायपुर। (नाथू लाल टेलर) कस्बे में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पिछले करीब 10 दिनों से कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में नलों के माध्यम से पीले और गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। चंवली पुर्नगठित पेयजल परियोजना, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च कर शुद्ध पानी का दावा किया गया था, वह अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थिति यह है कि लोग पानी को सीधे उपयोग में लेने के बजाय उसे व्यर्थ बहाने को मजबूर हैं या फिर घंटों तक फिटकरी से साफ करने के बाद ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

पिड़ावा की बेटी को मिला न्याय: एकतरफा प्यार में युवती का गला काटने वाले जुबेर को आजीवन कारावास

2
पिड़ावा की बेटी को मिला न्याय
एकतरफा प्यार में युवती का गला काटने वाले जुबेर को आजीवन कारावास

एकतरफा ‘इश्क’ का खूनी अंत, अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी:  हत्यारे जुबेर पर 1 लाख का जुर्माना!

पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र के अमीरपुरा में हुए रूह कंपा देने वाले हत्याकांड में आज न्याय की जीत हुई है। एकतरफा मोहब्बत के जुनून में एक मासूम युवती की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी जुबेर को एससी एसटी कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहने की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद मृतका के परिवार और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

हिंगलाज जयंती पर पिड़ावा में फाग महोत्सव व भव्य शोभायात्रा का आयोजन

0
हिंगलाज जयंती पर पिड़ावा में फाग महोत्सव
हिंगलाज जयंती पर पिड़ावा में फाग महोत्सव
पिड़ावा। नगर के नयापुरा स्थित भावसार चारभुजा नाथ मंदिर एवं भावसार धर्मशाला में हिंगलाज जयंती के पावन अवसर पर भावसार समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कुलदेवी मां हिंगलाज के प्रति अटूट आस्था प्रकट करने के लिए समाज के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

शर्मनाक! पिड़ावा में गौ माता के मृत शरीर का घोर अपमान, ट्रैक्टर के पीछे लटका ले गए कर्मचारी; क्या यही है प्रशासन का ‘गौ सेवा’ मॉडल?

2
शर्मनाक! पिड़ावा में गौ माता के मृत शरीर का घोर अपमान, ट्रैक्टर के पीछे लटका ले गए कर्मचारी; क्या यही है प्रशासन का 'गौ सेवा' मॉडल?
शर्मनाक! पिड़ावा में गौ माता के मृत शरीर का घोर अपमान, ट्रैक्टर के पीछे लटका ले गए कर्मचारी
पिड़ावा। झालावाड़ जिले के पिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र से एक बेहद ही हृदयविदारक और निंदनीय घटना सामने आई है। यहाँ नगर पालिका प्रशासन की घोर संवेदनशीलता उस समय उजागर हुई, जब एक मृत गोवंश (गौ माता) को सम्मानजनक तरीके से लाने के बजाय उसे ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर ले जाया गया। इस घटना का पता चलते ही क्षेत्र के गौ रक्षकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

संयम का जीवन में बड़ा महत्व – मुनि गणधर विवर्धन सागर, विश्वनायक सागर

2
संयम का जीवन में बड़ा महत्व – मुनि गणधर विवर्धन सागर, विश्वनायक सागर
संयम का जीवन में बड़ा महत्व – मुनि गणधर विवर्धन सागर, विश्वनायक सागर
पिड़ावा। नगर स्थित श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर में मुनि गणधर विवर्धन सागर महाराज, प्रवर्तक विश्वनायक सागर महाराज ससंघ पंच पिच्छीका मुनिराज विराजमान हैं। उनके सान्निध्य में नगर में ग्रीष्मकालीन धर्म देशना का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़े मंदिर परिसर में मुनिराजों के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।

झालावाड़ में जोश की दौड़: खेल संकुल से गढ़ पैलेस तक गूँजे प्रगति के नारे

0
'विकसित राजस्थान रन' में उमड़ा जनसैलाब
खेल संकुल से गढ़ पैलेस तक गूँजे प्रगति के नारे
झालावाड़। राजस्थान स्थापना दिवस 2026 के गौरवमयी आयोजनों की श्रृंखला में आज झालावाड़ जिला मुख्यालय पर एक भव्य दृश्य देखने को मिला। जिला प्रशासन और जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “विकसित राजस्थान रन (मैराथन) – 2026” ने शहर की फिजा में देशभक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का रंग घोल दिया। इस मैराथन में केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ कदमताल करते हुए यह संदेश दिया कि एक विकसित राज्य की नींव उसके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य पर टिकी होती है।

पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र की ‘विफल’ विदेश नीति और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

0
पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल
पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र की 'विफल' विदेश नीति और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

कोटड़ी चौराहे पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

पिड़ावा। केंद्र सरकार की कथित विफल विदेश नीति के कारण देश में उपजे ईंधन संकट और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के विरोध में  शनिवार को पिड़ावा के कोटड़ी चौराहे पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा झालरापाटन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

क्षेत्र को 38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: आहू नदी पर बन रहा 540 मीटर लंबा ‘हाई लेवल ब्रिज

0
क्षेत्र को 38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आहू नदी पर बन रहा 540 मीटर लंबा 'हाई लेवल ब्रिज

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह का ‘विकास मॉडल

पिड़ावा। उपखंड क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले पिड़ावा-गोविंदपुरा-करावन वाया धतुरिया-वाणी-सिंघपुरा मार्ग पर 38 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से एक भव्य ‘हाई लेवल ब्रिज’ और डामर सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
error: Content is protected !!