[t4b-ticker]
Home Blog

पिड़ावा में सांसद दुष्यंत सिंह का ‘एक्शन अवतार’: पेयजल किल्लत पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; बोले—”जनता प्यासी रही तो खैर नहीं”

0
पिड़ावा में सांसद दुष्यंत सिंह का 'एक्शन अवतार'
पेयजल किल्लत पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; बोले—"जनता प्यासी रही तो खैर नहीं"
पिड़ावा। ​झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह सोमवार को पिड़ावा ग्रामीण मंडल के एक दिवसीय ‘पैदल जन संवाद यात्रा’ की शुरुआत की। जब सांसद बांसखेड़ी गाँव के वासु की लोक पहुँचे, तो वहाँ की जमीनी हकीकत देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए। ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू करवाया। जिसमें सबसे प्रमुख और विकराल समस्या ‘पेयजल संकट’ की उभर कर सामने आई।

पिड़ावा के गाँवों में गूँजेगी जनता की आवाज़! सांसद दुष्यंत सिंह कल निकलेंगे ‘पैदल जन संवाद यात्रा’ पर

0
सांसद दुष्यत सिंह
सांसद दुष्यत सिंह

बांसखेड़ी से शुरू होगा सफर, समस्याओं का मौके पर होगा समाधान!

पिड़ावा। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को पिड़ावा ग्रामीण मंडल के एक दिवसीय सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे किसी लग्जरी गाड़ी में नहीं, बल्कि पैदल चलकर ग्रामीणों के बीच पहुँचेंगे और उनकी समस्याओं को करीब से जानेंगे। ‘पैदल जन संवाद यात्रा’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी ओयोजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाना और क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद करना है।

पिड़ावा में मेघवाल समाज का ऐतिहासिक महासंगम: 23 साल बाद संपन्न हुआ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन

0
पिड़ावा में मेघवाल समाज का ऐतिहासिक महासंगम
23 साल बाद संपन्न हुआ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन
पिड़ावा। नगर आज मेघवाल समाज की एकता और गौरवशाली परंपरा का गवाह बना। अवसर था मेघवाल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का, जो पूरे 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में न केवल 17 जोड़े विवाह के अटूट बंधन में बंधे, बल्कि समाज ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों और महापुरुषों के प्रति अगाध श्रद्धा का भी प्रदर्शन किया।

पिड़ावा में गूँजा अनादि निधन महामंत्र: विश्व णमोकार दिवस पर जूना मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान

0
पिड़ावा में गूँजा अनादि निधन महामंत्र
विश्व णमोकार दिवस पर जूना मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान
पिड़ावा। आज पूरा विश्व ‘णमोकार महामंत्र’ की पावन ऊर्जा से सराबोर है। इसी क्रम में 9 अप्रैल 2026 को विश्व णमोकार दिवस के शुभ अवसर पर पिड़ावा नगर के ऐतिहासिक श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नवीन जिनालय जूना मंदिर (खंडूपुरा) में भक्ति का एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सकल दिगम्बर जैन समाज पिड़ावा के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के स्त्री-पुरुषों और युवाओं ने भाग लेकर इस महामंत्र की आराधना की।

पंछावा माता की शरण में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया! मत्था टेक मांगी क्षेत्र की खुशहाली;

1
पंछावा माता की शरण में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया
पंछावा माता की शरण में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया! मत्था टेक मांगी क्षेत्र की खुशहाली;
पिड़ावा। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक प्रमोद जैन भाया  पिड़ावा क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री पंछावा माता जी मंदिर पहुँचे। उनके साथ झालावाड़ के जिलाध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे। राजनीति की गहमागहमी से दूर, पूर्व मंत्री का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक रहा, जहाँ उन्होंने माँ के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यकर्ताओं में उत्साह:

प्रमोद जैन भाया के मंदिर पहुँचने की सूचना जैसे ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिली, वे बड़ी संख्या में मंदिर परिसर की ओर दौड़ पड़े। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने पंछावा माता जी मंदिर पहुँचकर पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष का पुष्पहारों से भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस मेल-मिलाप से मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह राजनीतिक और उत्साहपूर्ण हो गया।

भक्ति और संगठन पर चर्चा:

पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा संपन्न करने के बाद भाया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि “माता रानी के दरबार में आना हमेशा सुकून देता है और यहाँ की ऊर्जा क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रेरित करती है।” वहीं, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना की। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और गतिविधियों से भी अवगत कराया।
यह भी पढ़े:-सभी विभागों को सख्त निर्देश: सेवाओं की गुणवत्ता, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी

ये रहे उपस्थिति:

इस अवसर पर रणजीत सिंह चौहान, शंकर सिंह चौहान, रघुनाथ सिंह परमार, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र बागवान, नसरुद्दीन खान, पारस जैन, मुकेश मासूम, जान मोहम्मद, अरशद उल्ला खान, सीताराम शर्मा, निलेश चेलावत, सुमित जैन, संजय जैन, अभिषेक बैरागी, जितेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, मांगीलाल शर्मा, मनीष बागवान और विजय बागवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Pirawa Times विशेष: भाया का दौरा और सियासी संकेत!
  • अचानक दौरे का महत्व: प्रमोद जैन भाया का पिड़ावा क्षेत्र के मुख्य धार्मिक स्थलों पर इस तरह अचानक पहुँचना कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
  • कार्यकर्ताओं की सक्रियता: रामलाल चौहान के नेतृत्व में कम समय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटना यह दर्शाता है कि पिड़ावा कांग्रेस के जमीनी स्तर पर संगठन अभी भी बेहद सक्रिय है।
  • आस्था के साथ जनसंपर्क: नेताओं का धार्मिक स्थलों पर जाना न केवल व्यक्तिगत आस्था है, बल्कि यह आम जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है। पंछावा माता जी मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है, जहाँ मंत्री की उपस्थिति ने सकारात्मक संदेश दिया है।
  • संगठन को मजबूती: जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में जिले में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
सौम्य म्यूजिक सेंटर पिड़ावा
सौम्य म्यूजिक सेंटर
महावीर मार्ग (पट्टी बाज़ार ) पिड़ावा

पिड़ावा में आरएसएस का शंखनाद: “हिन्दुत्व ही भारत की आत्मा!” संघ शताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी संपन्न

0
पिड़ावा में आरएसएस का शंखनाद: “हिन्दुत्व ही भारत की आत्मा!
“हिन्दुत्व ही भारत की आत्मा!” संघ शताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी संपन्न
पिड़ावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आज पिड़ावा नगर के 56 दरवाजा स्थित राधा कृष्ण माली समाज धर्मशाला में एक ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। “हिन्दुत्व, भारत की आत्मा है” के मूल विचार पर केंद्रित इस संगोष्ठी में नगर के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

सभी विभागों को सख्त निर्देश: सेवाओं की गुणवत्ता, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी

1
सभी विभागों को सख्त निर्देश
सेवाओ की गुणवत्ता, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी
झालावाड़। जिले में आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

पिड़ावा में गर्मी का डबल अटैक: सूरज के साथ जलदाय विभाग ने भी दिखाए ‘तेवर’! बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

1
पिड़ावा में गर्मी का डबल अटैक: सूरज के साथ जलदाय विभाग पिड़ावा ने भी दिखाए 'तेवर'
पिड़ावा में गर्मी का डबल अटैक: सूरज के साथ जलदाय विभाग पिड़ावा ने भी दिखाए 'तेवर'!
पिड़ावा। शहर में जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे पानी की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शहर में अनियमित जलापूर्ति को लेकर आमजन का धैर्य अब जवाब देने लगा है। विडंबना यह है कि भीषण गर्मी में जब लोगों को ज्यादा पानी की जरूरत है, उसी वक्त जलदाय विभाग ने अपनी व्यवस्थाएं ठप्प कर दी हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे गृहणियों से लेकर व्यापारियों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिड़ावा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की अभूतपूर्व धूम! महामण्डलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण महाराज के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा;

0
पिड़ावा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की अभूतपूर्व धूम
महामण्डलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण महाराज के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा
पिड़ावा। धर्म और आस्था की नगरी पिड़ावा व इससे जुड़े हुए ग्रामीण क्षेत्रो में आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर  सुन्दरकाण्ड मानस मण्डल के तत्वाधान में आयोजित इस  उत्सव में समस्त रामभक्तों ने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। कार्यक्रम की दिव्यता तब और बढ़ गई जब आचार्य महामण्डलेश्वर श्री महंत स्वामी श्री पद्मनाभ शरण देवाचार्य जी महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। आज के दिन आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों ने नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।

पिड़ावा में आवारा सांडों का तांडव: बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी, पहले भी बुजुर्ग को उतार चुके हैं मौत के घाट! क्या प्रशासन किसी और हादसे का इंतज़ार कर रहा है?

3
पिड़ावा में आवारा सांडों का तांडव
पिड़ावा में आवारा सांडों का तांडव
पिड़ावा। नगर के वार्ड नंबर 13 सहित समूचे बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों और पशुओं की लड़ाई ने आतंक का रूप ले लिया है। आज दोपहर लगभग 12:05 बजे वार्ड नंबर 13, मोहल्ला चौधरियान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। मंजर इतना खौफनाक था कि आसपास मौजूद बच्चे, औरतें और बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सांडों की इस भिड़ंत ने पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
error: Content is protected !!