कोटा में उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन, 22 सितंबर को होने वाले डोल यात्रा महोत्सव की तैयारियों में जुटे थे
पिड़ावा। अखंड हिंदू समाज के अध्यक्ष महावीर लुहार के आकस्मिक निधन की खबर से पिड़ावा नगर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार महावीर लुहार का कोटा में उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
महावीर लुहार सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे लंबे समय से रामलीला में हनुमानजी का किरदार निभाते आ रहे थे और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद शहर में उनके परिचितों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की भावना है।





