BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home झालावाड़ समाचार उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन...

उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन

0
उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन
उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन

ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों के उपचार में मिलेगी सुविधा, जरूरत के समय अस्पताल के लिए उपयोगी साबित होगी मशीन

पिड़ावा। उप जिला अस्पताल पिड़ावा की ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं में नेबुलाइजर मशीन की आवश्यकता को देखते हुए शनिवार को समाजसेवी विमल जैन, नयापुरा मिठाई वाले की ओर से अस्पताल को एक उच्च गुणवत्ता वाली नेबुलाइजर मशीन डोनेट की गई।
अस्पताल में सांस से जुड़ी तकलीफ, अस्थमा, एलर्जी एवं अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से आने वाले मरीजों के उपचार में नेबुलाइजर मशीन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विशेषकर इमरजेंसी के दौरान इसकी उपलब्धता मरीजों को तत्काल उपचार देने में मददगार होती है।

अस्पताल में मशीन की आवश्यकता को देखते हुए विमल जैन द्वारा यह मशीन उपलब्ध कराई गई। इससे ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को उपचार के दौरान सुविधा मिल सकेगी।
स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में इस तरह का सहयोग अस्पताल के लिए उपयोगी माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन उपलब्ध कराने के लिए विमल जैन का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!