BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home क्राइम पिड़ावा पुलिस का ‘ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर’: नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के...

पिड़ावा पुलिस का ‘ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर’: नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप

0
1494
नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त
नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त
पिड़ावा। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन में पिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपये की अनुमानित कीमत का 890 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे क्षेत्र के नशा तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

कच्चे रास्ते पर पुलिस की घेराबंदी, यूं हत्थे चढ़े तस्कर:

जिला स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचंद मीणा के निर्देशन व वृत्ताधिकारी पिड़ावा पूजा नागर के सुपरविजन में पिड़ावा थाना के इंचार्ज थानाधिकारी विष्णुसिंह (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
​यह विशेष टीम गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बिजनियाखेड़ी और बाल्दा के बीच आधाखेड़ी के कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में आ रही एक पिकअप गाड़ी को रुकवाया। पुलिस टीम को देखकर पिकअप सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पिकअप को चारों तरफ से दबोच लिया। जब पिकअप वाहन की सघन चेकिंग की गई, तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। गाड़ी के भीतर भारी मात्रा में कट्टों में भरा हुआ कुल 890 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा-चूरा छुपाया हुआ था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ और पिकअप को जब्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
  1. अर्जुन सिंह (उम्र 28 साल): पुत्र किशनलाल, जाति सोंधिया राजपूत, निवासी पीपलिया, पुलिस थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़।

    आरोपी अर्जुन सिंह
    आरोपी अर्जुन सिंह
  2. एलकारसिंह उर्फ दशरथसिंह (उम्र 25 साल): पिता बालूसिंह, जाति सोंधिया राजपूत, निवासी बिजनियाखेड़ी, पुलिस थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़, राज

    आरोपी एलकार सिंह
    आरोपी एलकार सिंह 

पिड़ावा थाने की टीम

इस करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ को पकड़ने में इंचार्ज थानाधिकारी विष्णुसिंह के साथ एएसआई शेरसिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश (893), हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र (22), कांस्टेबल दीपेंद्र (861), कांस्टेबल जुगलकिशोर (27), चालक कांस्टेबल राजबहादुर (182), कांस्टेबल लोकेश (1457), कांस्टेबल राजेश (659), कांस्टेबल राहुल (1541) तथा कांस्टेबल महेंद्र (124) की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही इस पूरे ऑपरेशन को सटीक सूचना के आधार पर अंजाम देने में कांस्टेबल चालक अरविंद (36), कांस्टेबल राजेन्द्र (597) और आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हेमराज (1356) की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़े:-पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल!
Pirawa Times विशेष: नशा माफिया की कमर टूटी, पर मास्टरमाइंड कौन?
  • विष्णुसिंह और टीम को सलाम: पिड़ावा थानाधिकारी विष्णुसिंह और उनकी इस जांबाज टीम ने जिस सूझबूझ से कच्चे रास्तों पर नाकेबंदी कर तस्करों को दबोचा, वह झालावाड़ पुलिस के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
  • सुलगता हुआ सवाल: 890 किलो की यह भारी-भरकम खेप आखिर झालावाड़ जिले में कहाँ से लाई जा रही थी और इसे राजस्थान या मध्य प्रदेश के किन-किन ठिकानों पर सप्लाई किया जाना था?
  • नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस: गिरफ्तार किए गए अर्जुन सिंह और एलकारसिंह तो महज इस काले धंधे के मोहरे (कैरियर) हैं। पुलिस अब इनके पूरे फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है ताकि इस अवैध मादक पदार्थ तस्करी के असली नेटवर्क और मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) तक पहुँचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!