Home क्राइम NDPS अभियान में बड़ी सफलता: 40 लाख की स्मैक के साथ दो...

NDPS अभियान में बड़ी सफलता: 40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

0
291
NDPS अभियान में बड़ी सफलता
40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

आकाशवाणी के पीछे गिन्दौर रोड पर कार्रवाई, कोतवाली व जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही

झालावाड़। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम स्मैक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन, निर्माण एवं सेवन से जुड़ी अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के सुपरविजन में थाना कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार मीणा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से 25 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान आकाशवाणी के पीछे गिन्दौर रोड, झालावाड़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

🚨 NDPS अभियान में बड़ी सफलता: 40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

गिरफ्तार आरोपी:

करण पारिक पुत्र रामअवतार, उम्र 22 वर्ष, निवासी रोहिणा थाना बड़ी खाटू जिला नागौर
सुनील डिडेल पुत्र संपतराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी रोल थाना रोल जिला नागौर
दोनों आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा स्मैक की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल टीम

कोतवाली पुलिस टीम:
मुकेश कुमार मीणा (थानाधिकारी), राजेन्द्र कुमार (उप निरीक्षक), गणपतलाल (हेड कांस्टेबल), बॉबी (कांस्टेबल), मुकेश पटेल (कांस्टेबल), सोहनलाल (कांस्टेबल), शैतान मंजू (कांस्टेबल)
जिला स्पेशल टीम:
सुरेन्द्र (हेड कांस्टेबल), महेन्द्र कुमार (हेड कांस्टेबल), महावीर (हेड कांस्टेबल), जयकिशन (कांस्टेबल), चन्द्रशेखर (कांस्टेबल), भारत राज (कांस्टेबल), श्यामलाल (कांस्टेबल), रामलाल (कांस्टेबल), अरुण (कांस्टेबल), लेखराज (कांस्टेबल) इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जयकिशन की विशेष भूमिका रही।
जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण

अभियुक्तों की कुंडली

जांबाज पुलिस टीम

ऑपरेशन: एसपी अमित कुमार (IPS) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान

आरोपी 1: करण पारिक (22) पुत्र रामअवतार, निवासी रोहिणा, थाना बड़ी खाटू, जिला नागौर

नेतृत्व: मुकेश कुमार मीणा (थानाधिकारी कोतवाली) एवं जिला स्पेशल टीम (DST)

लोकेशन: आकाशवाणी के पीछे, गिन्दौर रोड, झालावाड़

आरोपी 2: सुनील डिडेल (21) पुत्र संपतराम, निवासी रोल, थाना रोल, जिला नागौर

सुपरविजन: भागचंद मीणा (ADSP) एवं हर्षराज सिंह (DYSP)

बरामदगी: 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

कीमत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये

विशेष भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जयकिशन की विशेष और सराहनीय भूमिका रही

एक्शन: एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क का अनुसंधान शुरू

पकड़: दिनांक 25 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान घेराबंदी कर दबोचा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!