BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले

    मिलावटखोरों पर नकेल: पगारिया में 250 लीटर मिलावटी दूध कराया गया नष्ट, स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    0
    मिलावटखोरों पर नकेल:
    पगारिया में 250 लीटर मिलावटी दूध कराया गया नष्ट, स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
    झालावाड़।  जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत एक और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पगारिया क्षेत्र में मिलावट की आशंका के चलते लगभग 250 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

    ​होली पर्व को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड पर

    ​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मोहम्मद साजिद खान ने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले भर में खाद्य सुरक्षा दल को सतर्क कर दिया गया है। भवानी मंडी और आसपास के क्षेत्रों से दूध में मिलावट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में 23 फरवरी 2026 को पगारिया क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया, जहाँ संदिग्ध पाए गए लगभग ढाई सौ लीटर दूध को खाद्य कारोबारकर्ता के प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।

    ​लाइसेंस और जांच रिपोर्ट तक रोक

    ​डॉ. साजिद खान ने स्पष्ट किया कि संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जब तक विभाग की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती और वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह अन्य अधिग्रहित खाद्य पदार्थों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।

    ​गुणवत्ता से समझौता नहीं: CMHO

    ​जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.एस. गुर्जर, भूराराम गोदारा और कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार भील की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। विभाग का मुख्य उद्देश्य आम जनता को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    error: Content is protected !!