BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा में राष्ट्रीय जनगणना 2027 का शंखनाद: प्रगणकों को बांटी गई ‘जनगणना...

पिड़ावा में राष्ट्रीय जनगणना 2027 का शंखनाद: प्रगणकों को बांटी गई ‘जनगणना किट’; SDM ने दिखाई हरी झंडी, मकान सूचीकरण के साथ शुरू हुआ प्रथम चरण

0
331
उपखंड अधिकारी द्वारा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को हरी झंडी दिखाकर फील्ड कार्य (सर्वे) हेतु रवाना किया गया
उपखंड अधिकारी द्वारा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को हरी झंडी दिखाकर फील्ड कार्य (सर्वे) हेतु रवाना किया गया
पिड़ावा। कार्यालय नगर पालिका पिड़ावा (जिला झालावाड़) द्वारा आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 के सफल संपादन हेतु  महाअभियान की शुरुआत की घोषणा की गई है। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर झालावाड़ के आदेशानुसार 16 मई 2026 को सुबह ठीक 8:30 बजे नगर पालिका पिड़ावा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ‘जनगणना 2027 कार्य सामग्री कीटों’ का विधिवत वितरण किया गया।

जनगणना 2027 कार्य सामग्री कीटों' का विधिवत वितरण किया गया
पिड़ावा में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ‘जनगणना 2027 कार्य सामग्री कीटों’ का विधिवत वितरण किया गया

पालिका से निकली जागरूकता रैली:

सामग्री वितरण के तत्काल पश्चात नगर पालिका पिड़ावा परिसर से एक विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुँची, जहाँ उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों ने आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया।

SDM ने दिए सुव्यवस्थित कार्य के निर्देश:

रैली के उपखंड कार्यालय पहुँचने पर उपखंड जनगणना (SDM) अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने उपस्थित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की एक आवश्यक बैठक ली। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि “जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत ‘मकान सूचीकरण’ (House Listing) का कार्य पूरी निष्ठा, सटीकता और उचित तरीके से किया जाए।” एसडीएम ने समझाया कि प्रथम चरण की सटीकता पर ही दूसरे चरण का कार्य निर्भर करता है, इसलिए प्रगणक और पर्यवेक्षक आपसी समन्वय के साथ एक-एक घर का सुव्यवस्थित डाटा तैयार करें।
​इसके पश्चात उपखंड अधिकारी द्वारा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को हरी झंडी दिखाकर फील्ड कार्य (सर्वे) हेतु रवाना किया गया। किट वितरण एवं रवानगी कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से फील्ड ट्रेनर, पर्यवेक्षक, प्रगणक एवं नगर पालिका के प्रशासनिक कार्मिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-पिड़ावा कांग्रेस में ‘बगावत’: नई नगर कार्यकारिणी घोषित होते ही इस्तीफे दिए! कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘मनमानी’ का आरोप
Pirawa Times विशेष: देश के विकास का आधार है ‘जनगणना’
  • प्रशासनिक मुस्तैदी: नियत समय पर सामग्री वितरण कर प्रगणकों को फील्ड में उतारना प्रशासन की सजगता को दर्शाता है। डिजिटल दौर में इस बार डाटा फीडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  • प्रथम चरण है सबसे महत्वपूर्ण: मकान सूचीकरण और गृहों की गणना ही वह बुनियाद है जिसके आधार पर सरकारें भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाएं, राशन व्यवस्था और बुनियादी ढांचा तैयार करती हैं।
  • आमजन से अपील: Pirawa Times पिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र सहित उपखंड क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता है कि जब भी जनगणना कर्मी आपके घर आएं, उन्हें अपने परिवार और मकान से जुड़ी शत-प्रतिशत सही और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराएं। आपका एक सही जवाब देश के विकास में योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!