Home Blog Page 2

पिड़ावा वासियों के लिए सौगात: 1 अप्रैल से सड़कों पर दौड़ेंगी 3 नई रोडवेज बसें! जयपुर, कोटा और झालावाड़ के लिए सीधी सेवा शुरू

1
रोडवेज बस
रोडवेज बस
पिड़ावा। क्षेत्र के नागरिकों के लिए परिवहन के क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज बस सेवाओं के विस्तार की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है। भाजपा के निर्मल शर्मा ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल 2026 से पिड़ावा के लिए राजस्थान रोडवेज की तीन नई बस सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह सौगात न केवल आम यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि व्यापारिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी पिड़ावा को प्रदेश के मुख्य शहरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

पिडावा की बेटियों का ‘महा-धमाका’: 12वीं बोर्ड में कोटड़ी विद्यालय ने रचा 100% सफलता का कीर्तिमान, दृष्टि जैन ने 92.80% अंक लाकर फहराया जीत का परचम!

0
पिडावा की बेटियों का 'महा-धमाका'
पिडावा की बेटियों का 'महा-धमाका'
पिडावा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों ने आज पिडावा क्षेत्र में खुशियों की दीपावली मना दी है। क्षेत्र के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया है कि पूरा उपखंड गर्व से सराबोर हो उठा है। विशेष रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बालिका) कोटड़ी ने इतिहास रचते हुए शत-प्रतिशत (100%) परीक्षा परिणाम दिया है।

पिड़ावा में महावीर जयंती की अभूतपूर्व धूम! मुनि विवर्धन सागर के सानिध्य में गूँजा ‘जियो और जीने दो’ का नारा

0
पिड़ावा में महावीर जयंती की अभूतपूर्व धूम
मुनि विवर्धन सागर के सानिध्य में गूँजा 'जियो और जीने दो' का नारा
पिड़ावा। अहिंसा के अवतार और जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज पिड़ावा नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में अपार हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। यह अवसर दुगनी खुशी का रहा, क्योंकि आज ही के दिन आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का ‘आचार्य पदारोहण दिवस’ भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। परम पूज्य 108 गणधर श्री विवर्धन सागर महाराज एवं विश्वनायक सागर मुनि महाराज (पाँच पिच्छिका) ससंघ के पावन सानिध्य ने इस उत्सव को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।

पिड़ावा में भक्ति का महासंगम: 20 वर्षों बाद संपन्न हुआ ऐतिहासिक ‘सिद्ध चक्र महामण्डल विधान

0
पिड़ावा में भक्ति का महासंगम: 20 वर्षों बाद संपन्न हुआ ऐतिहासिक 'सिद्ध चक्र महामण्डल विधान
सिद्ध चक्र महामण्डल विधान के समापन पर निकाली गई शोभायात्रा
पिड़ावा। नगर के आध्यात्मिक इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान और महिला मण्डल के विशेष सहयोग से आयोजित जैन धर्म का सबसे बड़ा अनुष्ठान ‘सिद्ध चक्र महामण्डल विधान’ रविवार को विश्व शांति महायज्ञ और एक विशाल शोभायात्रा के साथ सानन्द संपन्न हुआ। खंडूपुरा स्थित पार्श्वनाथ जिनालय (नया मन्दिर) में यह भव्य आयोजन पूरे 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया गया था। जिसे लेकर श्रावकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

सफेद सोना’ की फसल पर दोहरी मार! खेतों में लहसुन की खुदाई शुरू, बीमार फसल और कम उत्पादन ने उड़ाई किसानों की नींद; अब केवल ‘भाव’ पर टिकी है उम्मीद

0
सफेद सोना' की फसल पर दोहरी मार
बीमार फसल और कम उत्पादन ने उड़ाई किसानों की नींद; अब केवल 'भाव' पर टिकी है उम्मीद
रायपुर। तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों ‘सफेद सोना’ कही जाने वाली लहसुन की फसल की खुदाई का काम अपने पूरे परवान पर है। खेतों में सुबह की पहली किरण से लेकर शाम ढलने तक किसान परिवार, मजदूरों के साथ मिलकर मिट्टी से अपनी साल भर की मेहनत निकालने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार खुशहाली की चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। एक तरफ जहाँ फसल पककर तैयार है, वहीं दूसरी ओर कुदरत की बेरुखी और अज्ञात बीमारियों के प्रकोप ने लहसुन की पैदावार को बुरी तरह प्रभावित किया है।

रायपुर में लकड़ी माफियाओं के ‘अवैध किलों’ पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक! 3 आरा मशीनें जप्त; भारी मात्रा में कीमती लकड़ी ज़ब्त, खलबली

1
रायपुर में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही
भारी मात्रा में कीमती लकड़ी ज़ब्त, खलबली
रायपुर। झालावाड़ जिले के जंगलों और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर उतर आया है। उप वन संरक्षक (DCF) सागर पंवार के कड़े तेवरों के बाद जिले के रायपुर और पिड़ावा क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार पर वज्रपात हुआ है। शनिवार को वन विभाग की एक विशेष टास्क फोर्स ने रायपुर क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से छापेमारी करते हुए 3 अवैध आरा मशीनों को उखाड़ फेंका और भारी मात्रा में अवैध लकड़ी का जखीरा ज़ब्त किया है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं की कमर तोड़ दी है और अवैध संचालकों में हड़कंप मच गया है।

NH-552G हाईवे के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण, सैकड़ों खातेदार प्रभावित — 21 दिन में आपत्ति का मौका

2
NH-552G हाईवे के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण
NH-552G हाईवे के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण, सैकड़ों खातेदार प्रभावित — 21 दिन में आपत्ति का मौका
रायपुर। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-552G के चौड़ीकरण एवं उन्नयन के लिए जारी अधिसूचना ने जिले के कई गांवों में हलचल मचा दी है। 23 मार्च 2026 को प्रकाशित इस अधिसूचना के तहत बड़ी मात्रा में निजी व सरकारी भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा श्री महावीर जी: विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का भव्य आगाज

0
भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा श्री महावीर जी: विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का भव्य आगाज
भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा श्री महावीर जी: विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का भव्य आगाज
जयपुर/श्री महावीर जी। विश्व वन्दनीय जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर, राजस्थान की पावन धरा पर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शुक्रवार, 27 मार्च को भगवान महावीर के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच आठ दिवसीय विश्व प्रसिद्ध लक्खी मेले का विधिवत आगाज़ हो गया। यह मेला आगामी 3 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में जैन और जैनेतर श्रद्धालु अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित करने पहुंचेंगे।

चंदीपुर की रेणु का ‘हादसा’ निकला सोची-समझी ‘हत्या’; कातिल पति कोटा से गिरफ्तार, भागते वक्त पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी

1
चंदीपुर की रेणु का 'हादसा' निकला सोची-समझी 'हत्या'; कातिल पति
चंदीपुर की रेणु का 'हादसा' निकला सोची-समझी 'हत्या'
चंदीपुर की रेणु का 'हादसा' निकला सोची-समझी 'हत्या'; कातिल पति कोटा से गिरफ्तार, भागते वक्त पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी
‘हत्या’; कातिल पति कोटा से गिरफ्तार, भागते वक्त पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी इमेज AI से बनाई गयी है
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से रहस्य बना ‘रेणु हत्याकांड’ आखिरकार पुलिस की पैनी नजर और वैज्ञानिक जांच के सामने टूट गया। जिस मौत को ससुराल पक्ष ने ‘सीढ़ियों से गिरने का हादसा’ बताकर रफा-दफा करने की पुरजोर कोशिश की थी, वह दरअसल एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सोची-समझी हत्या निकली। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी पति देवीकृपाल उर्फ डेविड को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
​यह मामला केवल एक हत्या का नहीं, बल्कि पुलिस को गुमराह करने और कानून की आँखों में धूल झोंकने की एक शातिर साजिश का भी था।

पिडावा के ‘मेधावियों’ का बोर्ड परीक्षा में महा-संग्राम: 10वीं के नतीजों में छाया पिडावा क्षेत्र

0
पिडावा के 'मेधावियों' का बोर्ड परीक्षा में महा-संग्राम: 10वीं के नतीजों में छाया पिडावा क्षेत्र
पिडावा के 'मेधावियों' का बोर्ड परीक्षा में महा-संग्राम: 10वीं के नतीजों में छाया पिडावा क्षेत्र
पिडावा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पिडावा उपखंड के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का ऐसा परचम लहराया है कि पूरा क्षेत्र गर्व से सराबोर हो उठा है। क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, विशेषकर आदर्श विद्या मंदिर सरोनिया से पांच छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया, वही गोम्टेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रूपपुरा कोटड़ी) से 10 छात्र छात्राओं और सेंट्रल एजुकेशनल संस्थान के एक छात्र ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंकों की ‘झड़ी’ लगा दी है। वही क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में भी छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया ।

error: Content is protected !!