BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home Blog Page 3

झालावाड़ में कल से ‘महा-राहत’ का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात; कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के कड़े निर्देश— “लापरवाही नहीं, मौके पर ही होगा जनता का काम

0
झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद
झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात
झालावाड़। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आम नागरिकों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और बाबुओं की मिन्नतें करने के लिए आजादी मिलने वाली है। राज्य सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी पहल ‘‘ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026’’ का आगाज कल यानी 12 जून से होने जा रहा है, जो 15 जुलाई तक पूरे जिले में अनवरत चलेगा। इन महा-शिविरों की तैयारियों को अंतिम रूप देने और प्रशासनिक अमले को मुस्तैद करने के लिए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव सहित तमाम विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर CHC में ‘मां नेत्र वाउचर योजना’ का उल्लास; 256 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच, 102 को मौके पर मिले मुफ्त चश्मे, अब हर पंचायत में सजेंगे शिविर

0
102 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, बांटे मुफ्त चश्मे
102 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, बांटे मुफ्त चश्मे
रायपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मां नेत्र वाउचर योजना’ एवं नेत्र जांच अभियान—”अच्छी दृष्टि, अच्छी शिक्षा” के तहत झालावाड़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुँचाने का एक बड़ा प्रयास किया गया है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के विशेष निर्देशों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रायपुर में एक विशाल नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कल्याणकारी शिविर में रायपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं, स्कूली विद्यार्थियों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी आंखों की मुफ्त जांच करवाकर सरकार की इस योजना का सीधा लाभ उठाया।

पिड़ावा पुलिस का ‘ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर’: नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप

0
नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त
नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त
पिड़ावा। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन में पिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपये की अनुमानित कीमत का 890 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे क्षेत्र के नशा तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल!

0
सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
पिड़ावा। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों के साथ आई भीषण और विनाशकारी आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के बीच पिड़ावा के सुल्तानपुरा इलाके में एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला हादसा घटित हो गया। यहाँ तेज अंधड़ के कारण एक निर्माणाधीन मकान की भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मलबे में दबकर असमय मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद सुल्तानपुरा सहित पूरे पिड़ावा नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

संतों के खून से कब तक सने रहेंगे हाईवे? पिड़ावा में जैन समाज का महा-आक्रोश; सांवलिया पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक फूटा मूक ज्वालामुखी

0
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए
पिड़ावा। ​मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साधु-संतों के पैदल विहार के दौरान हुई एक भीषण और संदेहास्पद दुर्घटना ने पूरे देश के जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना में विहार रत आर्यिका श्रुत मति माताजी एवं उपशम मति माताजी को एक कार चालक द्वारा बेरहमी से टक्कर मारकर असमय समाधि की ओर धकेल दिया गया। इस वीभत्स कांड के विरोध में आज सकल दिगंबर जैन समाज पिड़ावा के तत्वावधान में एक विशाल और ऐतिहासिक मौन जुलूस निकाला गया।

खेजरपुर के किसानों का कमाल: खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क

0
खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क
खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क

65 ट्रैक्टर ग्रेवल डालकर पेश की मिसाल; ग्रामीणों ने कहा— “सरकार से आस बेकार

रायपुर। “मन में हो विश्वास तो हर मुश्किल आसान हो जाती है”—इस कहावत को रायपुर तहसील क्षेत्र के खेजरपुर गाँव के किसानों ने हकीकत में बदल कर दिखाया है। गाँव के ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासनिक उपेक्षा के आगे घुटने टेकने के बजाय जनसहयोग (आपसी चंदे और मेहनत) से खेतों तक जाने वाली मुख्य ग्रेवल सड़क का निर्माण खुद कर डाला है। अन्नदाताओं की इस आत्मनिर्भरता और एकजुटता की गूँज अब पूरे झालावाड़ जिले सहित सीमावर्ती मध्य प्रदेश के इलाकों में भी सुनाई दे रही है।

रायपुर में तहसीलदार ने सुवास, बोरबन्द और माथनिया में जनगणना का औचक निरीक्षण किया; अन्नपूर्णा रसोई पर दी दबिश, बोले— “गर्मी में भोजन की ताजगी से समझौता नहीं!”

0
जनगणना का ओचक निरिक्षण करते हुए
जनगणना का ओचक निरिक्षण करते हुए
रायपुर। उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर भारी हलचल देखने को मिली। चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार तहसील रायपुर) हरिशंकर जांगिड़ ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर राष्ट्रीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की हकीकत जांची, वहीं दूसरी तरफ कस्बे में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

रायपुर CHC की बदहाली पर भड़के किसान: नियमित सोनोग्राफी और बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित 7 सूत्रीय मांगों पर 3 घंटे तक चली वार्ता

0
चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को ज्ञापन सोपा
चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को ज्ञापन सोपा
रायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पैर पसार चुकीं अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान संघ तहसील रायपुर के बैनर तले आज बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान को एक तीखा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अस्पताल की चरमराई चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन वार्ता चली, जिसमें संगठन ने एक-एक कर अस्पताल की पोल खोलकर रख दी।

रायपुर CHC में ‘कमीशनखोरी’ के खेल पर सीएमएचओ का कड़ा प्रहार! बाहर जांचें भेजने की खुली पोल; पिछले 6 माह के रिकॉर्ड की होगी विशेष ऑडिट, ओपीडी में तैनात रहेंगे 3 डॉक्टर

2
रायपुर अस्पताल में औचक निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ।
रायपुर अस्पताल में औचक निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ।
रायपुर। झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के सख्त निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान द्वारा गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि अस्पताल के कुछ चिकित्सक और लैब स्टाफ मिलकर मरीजों को सरकारी सुविधा का लाभ देने के बजाय कमिशनखोरी के चक्कर में बाहर की निजी (प्राइवेट) लैबों पर जांच करवाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमएचओ ने खुद मौके पर पहुंचकर अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाला।

भाषणों में ‘बेटी सम्मान’ और धरातल पर ये अपमान! पिड़ावा तहसील में महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़; लाखों का अत्याधुनिक शौचालय बना नगर पालिका का ‘शो-पीस

0
पिड़ावा तहसील कार्यलय
पिड़ावा तहसील कार्यलय
पिड़ावा। लोकतंत्र की इससे बदनसीब और घिनौनी तस्वीर कोई दूसरी नहीं हो सकती, जहाँ राजशाही ठाठ-बाठ आज भी सरकारी दफ्तरों के भीतर पैर पसारे बैठी है। पिड़ावा उपखंड का सबसे महत्वपूर्ण इलाका कहा जाने वाला तहसील परिसर आज आम जनता, विशेषकर अन्नदाता किसानों के आत्मसम्मान की सरेआम बलि ले रहा है। इस भीषण गर्मी में जब दूर-दराज के गाँवों से कोई गरीब किसान या ग्रामीण महिला अपने हक का काम करवाने इस दफ्तर की चौखट पर पैर रखती है, तो सिस्टम उसे एक अदद शौचालय तक नसीब नहीं होने देता। विडंबना की पराकाष्ठा देखिए—जिस परिसर में कानून के रखवाले बैठते हैं, उसी परिसर में महिलाओं को अपनी लाज बचाने के लिए सूनसान झाड़ियों की ओट तलाशनी पड़ रही है।
error: Content is protected !!