BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा वासियों के लिए सौगात: 1 अप्रैल से सड़कों पर दौड़ेंगी 3...

पिड़ावा वासियों के लिए सौगात: 1 अप्रैल से सड़कों पर दौड़ेंगी 3 नई रोडवेज बसें! जयपुर, कोटा और झालावाड़ के लिए सीधी सेवा शुरू

1
596
रोडवेज बस
रोडवेज बस
पिड़ावा। क्षेत्र के नागरिकों के लिए परिवहन के क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज बस सेवाओं के विस्तार की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है। भाजपा के निर्मल शर्मा ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल 2026 से पिड़ावा के लिए राजस्थान रोडवेज की तीन नई बस सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह सौगात न केवल आम यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि व्यापारिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी पिड़ावा को प्रदेश के मुख्य शहरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

राजे और दुष्यंत सिंह के प्रयास

पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा लगातार राज्य सरकार और परिवहन विभाग के समक्ष पिड़ावा की परिवहन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा था। उन्हीं के अथक प्रयासों और क्षेत्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है कि आज पिड़ावा को जयपुर, कोटा और झालावाड़ जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी रोडवेज कनेक्टिविटी मिल पाई है।

नई बस सेवाओं का समय-सारणी (Time Table):

रोडवेज विभाग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा:
​1. झालावाड़ से पिड़ावा आगमन:
  • सुबह 05:15 बजे
  • सुबह 07:00 बजे
  • ​शाम 06:00 बजे
2. पिड़ावा से रवानगी 
  • ​पिड़ावा से झालावाड़: सुबह 06:00 बजे
  • पिड़ावा से कोटा: सुबह 08:15 बजे
  • पिड़ावा से जयपुर: सुबह 10:00 बजे

सरकार और प्रशासन का आभार:

पिड़ावा की जनता और व्यापारिक संगठनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का  आभार व्यक्त किया है। सरकार की सकारात्मक सोच और विकासोन्मुख नीतियों के कारण ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक रोडवेज सेवाओं का विस्तार संभव हो पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक वसुंधरा राजे के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिड़ावा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

यात्रियों को मिलेगी राहत:

अब तक पिड़ावा के लोगों को जयपुर या कोटा जाने के लिए निजी बसों या झालावाड़ जाकर बस बदलने की मजबूरी झेलनी पड़ती थी। नई रोडवेज सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और किफायती सफर की सुविधा भी मिलेगी। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए रोडवेज की यह सेवा वरदान साबित होगी।
सौम्य म्यूजिक सेंटर पिड़ावा
सौम्य म्यूजिक सेंटर
महावीर मार्ग (पट्टी बाज़ार ) पिड़ावा
Advertisement
Advertisement

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!