Home Blog Page 6

आसमान से उतरा ‘राजकुमार’: पिड़ावा के सोयली गांव में हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई

1
आसमान से उतरा 'राजकुमार'
सोयली गांव में हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई
रायपुर। ( नाथू लाल टेलर )

पिड़ावा उपखंड क्षेत्र के छोटे से गांव सोयली में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मंजर देखने को मिला। यहाँ एक पिता ने अपनी लाडली को किसी डोली या कार में नहीं, बल्कि ‘उड़नखटोले’ (हेलीकॉप्टर) में बिठाकर ससुराल के लिए विदा किया। सोयली गांव निवासी रामू नाथ की पुत्री आरती की शादी आज न केवल परिवार के लिए, बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए यादगार बन गई।

पिड़ावा: भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव

0
पिड़ावा: भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव
गोविंदपुरा के भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव
पिड़ावा। क्षेत्र के गोविंदपुरा स्थित भभुतिया महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। महादेव के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

गुराड़ियामाना में संभागीय आयुक्त की रात्रि चौपाल: किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी की समस्याओं पर सख्त तेवर

0
गुराड़ियामाना में संभागीय आयुक्त की रात्रि चौपाल
गुराड़ियामाना में संभागीय आयुक्त की रात्रि चौपाल
भवानीमण्डी। संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को भवानीमण्डी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुराड़ियामाना में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा आमजन को दफ्तरों के चक्कर कटवाने की नहीं, बल्कि उनके द्वार पर न्याय पहुंचाने की है।

आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव: विवर्धन सागर महाराज के सानिध्य में ‘सिद्ध चक्र मंडल विधान’ पुस्तक का विमोचन

1
आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव
आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव
आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव
आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव
पिड़ावा। शहर में आज प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र (बड़ा मंदिर) में आयोजित इस पावन महोत्सव में भक्ति, प्रवचन और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला।

राजस्थान में पहली पहल: झालरापाटन जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ मेनोपॉज हेल्थ क्लिनिक

1
राजस्थान में पहली पहल
चिकित्सालय में शुरू हुआ मेनोपॉज हेल्थ क्लिनिक, मिड-लाइफ महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

मिड-लाइफ महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

झालावाड़। महिलाओं के मिडलाइफ स्वास्थ्य को विशेष सहारा देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय झालरापाटन में “मेनोपॉज हेल्थ क्लिनिक” की शुरुआत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस अनोखी पहल के बाद अब मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) महिलाओं के लिए मौन विषय नहीं रहेगा।

पिड़ावा में स्वच्छता मिशन का ‘कचरा’: 60 लाख के ‘अत्याधुनिक’ शौचालयों पर जड़ा ताला

1
पिड़ावा में स्वच्छता मिशन का कचरा
लाखो के 'अत्याधुनिक' शौचालयों पर जड़ा ताला

भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ी जनता की गाढ़ी कमाई !

पिड़ावा। नगर पालिका क्षेत्र में केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन को पलीता लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहसील कार्यालय और बाईपास मार्ग जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर बनाए गए अत्याधुनिक शौचालय देखरेख के अभाव में अब खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। जिन शौचालयों को शहर की सुंदरता और सुविधा बढ़ाना था, वे आज भ्रष्टाचार और नगर पालिका की घोर लापरवाही का जीवंत प्रमाण बन चुके हैं।

पिड़ावा उप जिला अस्पताल में अब ‘मनमर्जी’ नहीं: बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी, बदतमीजी करने वाले स्टाफ पर गिरेगी गाज

0
पिड़ावा उप जिला अस्पताल में अब 'मनमर्जी' नहीं
पिड़ावा उप जिला अस्पताल
पिड़ावा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान ने पिड़ावा उप जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

शिक्षा विभाग का औचक निरीक्षण: अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने जांची उत्तर पुस्तिकाएं

0
शिक्षा विभाग का औचक निरीक्षण
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने जांची उत्तर पुस्तिकाएं
पिड़ावा। राज्य स्तरीय समान परीक्षा की शुचिता और व्यवस्थाओं को परखने के लिए गठित जिला स्तरीय उड़न दस्ते ने आज सुनेल ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल के सदस्य एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक) बालचंद कारपेंटर ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

परीक्षा हॉल में दिखा अनुशासन: शत-प्रतिशत उपस्थिति

​निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति का स्तर अत्यंत उत्साहजनक पाया गया।
  • कक्षा 9वीं: कुल 30 पंजीकृत छात्रों में से सभी 30 छात्र परीक्षा देते मिले।
  • कक्षा 11वीं: कुल 20 पंजीकृत छात्रों में से सभी 20 छात्र उपस्थित रहे। एडीईओ कारपेंटर ने छात्रों द्वारा लिखे गए प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के अनुक्रमांक (Roll Numbers) की गहनता से जांच की। उन्होंने संस्था प्रधान शिवप्रसाद मीना को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

स्टाफ उपस्थिति एवं अन्य कक्षाओं का जायजा

​विद्यालय में कार्यरत कुल 13 लोकसेवकों में से 9 मौके पर उपस्थित पाए गए, जबकि शेष 4 अन्य राजकीय कर्तव्यों और अवकाश पर थे:
  • अनिल कुमार शर्मा (व्याख्याता इतिहास): जिला समान परीक्षा, भवानीमंडी में कार्यरत।
  • रुचिका शर्मा (वरिष्ठ अध्यापिका विज्ञान): पांचवीं बोर्ड मूल्यांकन केंद्र, पिड़ावा में नियुक्त।
  • अनीता जैन (वरिष्ठ अध्यापिका हिंदी): केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र, झालावाड़ में प्रतिनियुक्त।
  • तूफान सिंह नागर (अध्यापक लेवल-2): आकस्मिक अवकाश पर रहे।
​उधर, विद्यालय के दूसरे भवन में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ कक्षा 1 से 4 तक 18 में से 13 छात्र और कक्षा 6 व 7 में सभी 15 छात्र अध्ययन करते पाए गए।

📱 पिड़ावा टाइम्स विशेष: परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि

  • सजग प्रशासन: उड़न दस्तों की सक्रियता से परीक्षा केंद्रों पर नकल और लापरवाही की गुंजाइश खत्म हो रही है।
  • शत-प्रतिशत उपस्थिति: डोला विद्यालय में 9वीं और 11वीं के सभी छात्रों का परीक्षा में शामिल होना क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत: पिड़ावा की सड़कों पर उतरा युवा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजा शहर

0
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत
पिड़ावा की सड़कों पर उतरा युवा, 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजा शहर
पिड़ावा। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद पिड़ावा शहर में जश्न का ऐसा माहौल देखने को मिला कि हर कोई क्रिकेट के जुनून और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम: हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव

1
पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम:
हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव
पिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर  भाजपा पिड़ावा ग्रामीण मंडल द्वारा विभिन्न सेवाभावी और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंगल कामना की।
error: Content is protected !!