BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम: हिंगलाज माता...

पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम: हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव

1
पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम:
हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव
पिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर  भाजपा पिड़ावा ग्रामीण मंडल द्वारा विभिन्न सेवाभावी और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंगल कामना की।

​हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और विशेष अनुष्ठान

​भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में पंछावा स्थित हिंगलाज माताजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। यहाँ माताजी की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा पाठ और विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा के साथ महारानी साहब के यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की।

यह खबर भी पड़े लिंक पर क्लिक करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन पिड़ावा में हर्षोल्लास से मना, सूरजकुंड महादेव का किया अभिषेक और गौसेवा कर दीर्घायु की कामना

​गौमाता की सेवा और महिला दिवस का उल्लास

​धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्री सांवरिया गौशाला (पंछावा माताजी) में सेवा कार्य आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाते हुए:
  • ​गौमाता को गुड़, पशु आहार और हरा चारा खिलाकर पुण्य अर्जित किया।
  • ​इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

यह खबर भी पड़े लिंक पर क्लिक करें

रायपुर में भक्ति और सेवा का संगम: वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ, क्षेत्र को मिली 1500 करोड़ की कृत्रिम जल योजना

​वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की  उपस्थिति

​इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें:
  • ​प्रमुख नेतृत्व: भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया, निर्मल शर्मा,  बालकिशन जमीदार मौजूद रहे।
  • ​मंडल पदाधिकारी: मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, लाल सिंह खेड़ी, सोदान सिंह (पूर्व सरपंच), मानसिंह और मंडल प्रतिनिधि बालू सिंह ने भाग लिया।
  • ​जनप्रतिनिधि: जिला परिषद सदस्य भगवान सिंह, जनपद दानुसिंह, जनपद लाल सिंह, सरपंच हरिराम गोचर, सरपंच मेहरबान सिंह और पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
  • ​सक्रिय कार्यकर्ता: जीवन टडेल, शंभू सिंह, रामेश्वर गोस्वामी, हेमराज सेन, पिरूसिंह, गोपाल सिंह और बजराज पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य के साक्षी बने।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!