BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home Blog Page 7

सफेद सोना’ की फसल पर दोहरी मार! खेतों में लहसुन की खुदाई शुरू, बीमार फसल और कम उत्पादन ने उड़ाई किसानों की नींद; अब केवल ‘भाव’ पर टिकी है उम्मीद

0
सफेद सोना' की फसल पर दोहरी मार
बीमार फसल और कम उत्पादन ने उड़ाई किसानों की नींद; अब केवल 'भाव' पर टिकी है उम्मीद
रायपुर। तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों ‘सफेद सोना’ कही जाने वाली लहसुन की फसल की खुदाई का काम अपने पूरे परवान पर है। खेतों में सुबह की पहली किरण से लेकर शाम ढलने तक किसान परिवार, मजदूरों के साथ मिलकर मिट्टी से अपनी साल भर की मेहनत निकालने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार खुशहाली की चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। एक तरफ जहाँ फसल पककर तैयार है, वहीं दूसरी ओर कुदरत की बेरुखी और अज्ञात बीमारियों के प्रकोप ने लहसुन की पैदावार को बुरी तरह प्रभावित किया है।

रायपुर में लकड़ी माफियाओं के ‘अवैध किलों’ पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक! 3 आरा मशीनें जप्त; भारी मात्रा में कीमती लकड़ी ज़ब्त, खलबली

1
रायपुर में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही
भारी मात्रा में कीमती लकड़ी ज़ब्त, खलबली
रायपुर। झालावाड़ जिले के जंगलों और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर उतर आया है। उप वन संरक्षक (DCF) सागर पंवार के कड़े तेवरों के बाद जिले के रायपुर और पिड़ावा क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार पर वज्रपात हुआ है। शनिवार को वन विभाग की एक विशेष टास्क फोर्स ने रायपुर क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से छापेमारी करते हुए 3 अवैध आरा मशीनों को उखाड़ फेंका और भारी मात्रा में अवैध लकड़ी का जखीरा ज़ब्त किया है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं की कमर तोड़ दी है और अवैध संचालकों में हड़कंप मच गया है।

NH-552G हाईवे के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण, सैकड़ों खातेदार प्रभावित — 21 दिन में आपत्ति का मौका

2
NH-552G हाईवे के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण
NH-552G हाईवे के लिए बड़े स्तर पर भूमि अधिग्रहण, सैकड़ों खातेदार प्रभावित — 21 दिन में आपत्ति का मौका
रायपुर। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-552G के चौड़ीकरण एवं उन्नयन के लिए जारी अधिसूचना ने जिले के कई गांवों में हलचल मचा दी है। 23 मार्च 2026 को प्रकाशित इस अधिसूचना के तहत बड़ी मात्रा में निजी व सरकारी भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा श्री महावीर जी: विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का भव्य आगाज

0
भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा श्री महावीर जी: विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का भव्य आगाज
भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा श्री महावीर जी: विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का भव्य आगाज
जयपुर/श्री महावीर जी। विश्व वन्दनीय जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर, राजस्थान की पावन धरा पर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शुक्रवार, 27 मार्च को भगवान महावीर के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच आठ दिवसीय विश्व प्रसिद्ध लक्खी मेले का विधिवत आगाज़ हो गया। यह मेला आगामी 3 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में जैन और जैनेतर श्रद्धालु अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित करने पहुंचेंगे।

चंदीपुर की रेणु का ‘हादसा’ निकला सोची-समझी ‘हत्या’; कातिल पति कोटा से गिरफ्तार, भागते वक्त पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी

1
चंदीपुर की रेणु का 'हादसा' निकला सोची-समझी 'हत्या'; कातिल पति
चंदीपुर की रेणु का 'हादसा' निकला सोची-समझी 'हत्या'
चंदीपुर की रेणु का 'हादसा' निकला सोची-समझी 'हत्या'; कातिल पति कोटा से गिरफ्तार, भागते वक्त पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी
‘हत्या’; कातिल पति कोटा से गिरफ्तार, भागते वक्त पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी इमेज AI से बनाई गयी है
झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से रहस्य बना ‘रेणु हत्याकांड’ आखिरकार पुलिस की पैनी नजर और वैज्ञानिक जांच के सामने टूट गया। जिस मौत को ससुराल पक्ष ने ‘सीढ़ियों से गिरने का हादसा’ बताकर रफा-दफा करने की पुरजोर कोशिश की थी, वह दरअसल एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सोची-समझी हत्या निकली। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी पति देवीकृपाल उर्फ डेविड को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
​यह मामला केवल एक हत्या का नहीं, बल्कि पुलिस को गुमराह करने और कानून की आँखों में धूल झोंकने की एक शातिर साजिश का भी था।

पिडावा के ‘मेधावियों’ का बोर्ड परीक्षा में महा-संग्राम: 10वीं के नतीजों में छाया पिडावा क्षेत्र

0
पिडावा के 'मेधावियों' का बोर्ड परीक्षा में महा-संग्राम: 10वीं के नतीजों में छाया पिडावा क्षेत्र
पिडावा के 'मेधावियों' का बोर्ड परीक्षा में महा-संग्राम: 10वीं के नतीजों में छाया पिडावा क्षेत्र
पिडावा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पिडावा उपखंड के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का ऐसा परचम लहराया है कि पूरा क्षेत्र गर्व से सराबोर हो उठा है। क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, विशेषकर आदर्श विद्या मंदिर सरोनिया से पांच छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया, वही गोम्टेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रूपपुरा कोटड़ी) से 10 छात्र छात्राओं और सेंट्रल एजुकेशनल संस्थान के एक छात्र ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंकों की ‘झड़ी’ लगा दी है। वही क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में भी छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया ।

भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, संगठन मजबूती पर जोर

0
भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
भाजपा मंडल रायपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, संगठन मजबूती पर जोर
रायपुर। (नाथू लाल टेलर)   पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा मंडल रायपुर द्वारा भील धर्मशाला में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि गोविंद धाकड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन विस्तार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रायपुर में भक्ति की अविरल धारा: शीतला माता मंदिर में सजी भव्य भजन संध्या; उमा जांगिड़ और मनीषा सेन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

1
रायपुर में भक्ति की अविरल धारा
शीतला माता मंदिर में सजी भव्य भजन संध्या; उमा जांगिड़ और मनीषा सेन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर रायपुर कस्बे के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर परिसर में एक विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। भक्ति से सराबोर इस शाम में सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। आयोजक राकेश रावल ने बताया कि नवरात्रि के इस विशेष अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

सूरजकुंड महादेव मंदिर में ‘विश्व जल दिवस’ का आगाज: जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने सिखाए जल संरक्षण के गुर

1
सूरजकुंड महादेव मंदिर में 'विश्व जल दिवस' का आगाज
जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने सिखाए जल संरक्षण के गुर
पिड़ावा। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पिड़ावा के खेजड़िया मार्ग स्थित ऐतिहासिक सूरजकुंड महादेव मंदिर परिसर में जल संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता (AEN) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जल की महत्ता और भविष्य में आने वाले जल संकट से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

रायपुर में गणगौर उत्सव की धूम: महिलाओं ने किया मां गणगौर का सोलह श्रृंगार

1
रायपुर में गणगौर उत्सव की धूम:
महिलाओं ने किया मां गणगौर का सोलह श्रृंगार
रायपुर ( नाथू लाल टेलर) लोक संस्कृति और अखंड सौभाग्य के पर्व गणगौर का उत्साह आज रायपुर कस्बे में चरम पर रहा। चैत्र मास की तृतीया पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गणगौर माता और ईसर जी की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कस्बे के प्रमुख कृष्ण मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मंडल और समस्त समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
error: Content is protected !!