Home पिड़ावा समाचार किसान के साथ बैंकिंग धोखाधड़ी: बिना सहमति KCC खाते से निकाली राशि,...

किसान के साथ बैंकिंग धोखाधड़ी: बिना सहमति KCC खाते से निकाली राशि, किसान ने लगाई न्याय की गुहार

0
572
किसानों के साथ बैंकिंग धोखाधड़ी
बिना सहमति KCC खाते से निकाली लाखों की राशि, किसान ने लगाई न्याय की गुहार
पिड़ावा। पिड़ावा उपखंड क्षेत्र के बाल्दा निवासी एक किसान ने बैंक प्रशासन और स्थानीय कृषि अधिकारी पर मिलीभगत कर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खाते से धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीड़ित किसान ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी (SDM) पिड़ावा को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है.

किसानों के साथ बैंकिंग धोखाधड़ी: बिना सहमति KCC खाते से निकाली लाखों की राशि, किसान ने लगाई न्याय की गुहार

क्या है पूरा मामला?

​किसान सोदान सिंह, जिनका KCC खाता एचडीएफसी बैंक शाखा झालावाड़ में है, ने शिकायत में बताया कि बैंक प्रशासन द्वारा उनके खाते में अनाधिकृत रूप से धोखाधड़ी की गई है. किसान का आरोप है कि उनकी बिना किसी सहमति या जानकारी के खाते की लिमिट बढ़ाकर बड़ी राशि निकाल ली गई. जब उन्हें इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्कालीन बैंक प्रबंधक और कृषि अधिकारी अरुण अग्रवाल के खिलाफ बैंक शाखा व थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.

जांच के नाम पर लीपापोती का आरोप

​किसान का आरोप है कि पूर्व में की गई शिकायतों पर बैंक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और आंतरिक जांच के नाम पर तत्कालीन बैंक प्रबंधक को बचा लिया गया. अब बैंक प्रशासन द्वारा किसान पर उस राशि की वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो उन्होंने कभी ली ही नहीं. पीड़ित का यह भी कहना है कि बैंक कर्मचारी अब उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं.

सौम्य म्यूजिक सेंटर पिड़ावा

क्षेत्र के कई अन्य किसान भी पीड़ित

​प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह समस्या केवल एक किसान की नहीं है, बल्कि क्षेत्र के अन्य कई किसानों के खातों में भी इसी प्रकार की गड़बड़ी की गई है. किसानों ने सामूहिक रूप से इस धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!