BREAKING NEWS: • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प • नंदपुर-रायपुर में गरजे बुलडोजर, 12 अवैध आरा मशीनें जड़मूल से जमींदोज़; 5 रेंजों के चक्रव्यूह में फंसे लकड़ी माफिया, भारी सामग्री जब्त • पिड़ावा नगर पालिका शिविर का पहले ही दिन फुस्स पटाखा: दावों में थे दर्जनों विभाग, मौके पर खाली कुर्सियां दे रही थीं विफलता की गवाही; 'पिड़ावा टाइम्स' के रियलिटी चेक में खुली लापरवाही की पोल • झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात; कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के कड़े निर्देश— "लापरवाही नहीं, मौके पर ही होगा जनता का काम • रायपुर CHC में 'मां नेत्र वाउचर योजना' का उल्लास; 256 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच, 102 को मौके पर मिले मुफ्त चश्मे, अब हर पंचायत में सजेंगे शिविर • पिड़ावा पुलिस का 'ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर': नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप • पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! • संतों के खून से कब तक सने रहेंगे हाईवे? पिड़ावा में जैन समाज का महा-आक्रोश; सांवलिया पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक फूटा मूक ज्वालामुखी • खेजरपुर के किसानों का कमाल: खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क • रायपुर में तहसीलदार ने सुवास, बोरबन्द और माथनिया में जनगणना का औचक निरीक्षण किया; अन्नपूर्णा रसोई पर दी दबिश, बोले— "गर्मी में भोजन की ताजगी से समझौता नहीं!"
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा जैन समाज की बड़ी पहल: नवंबर 2026 में आयोजित होगा भव्य...

पिड़ावा जैन समाज की बड़ी पहल: नवंबर 2026 में आयोजित होगा भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, डॉ. अनिल ‘उपहार’ बने अध्यक्ष

0
528
पिड़ावा जैन समाज की बड़ी पहल
पिड़ावा जैन समाज की बैठक में उपस्थित समाजजन
पिड़ावा। सकल दिगंबर जैन समाज पिड़ावा की एक महत्वपूर्ण बैठक  संपन्न हुई। जिसमें समाज के युवाओं के लिए एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह आयोजन नवंबर 2026 में पूरी भव्यता के साथ संपन्न होगा, जिसमें संपूर्ण जैन समाज का सहयोग रहेगा।

समिति का गठन और नई जिम्मेदारियां

​बैठक में कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्यकारिणी की घोषणा की गई:
  • अध्यक्ष: राष्ट्रीय कवि डॉ. अनिल ‘उपहार’
  • संयोजक: बाबूसिंह जैन कमाल (सेवानिवृत्त व्याख्याता)
  • कोषाध्यक्ष: अशोक जैन अध्यापक (नयापुरा)
​सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए तीनों मोहल्लों से 11-11 सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। बैठक में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं जो सदस्य बाहर यात्रा पर हैं, उन्होंने भी अपनी सहमति प्रदान की है।

आयोजन के मुख्य आकर्षण और व्यवस्थाएं

​समिति ने इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए कई विशेष आकर्षण तय किए हैं:
  • शाही प्रोसेशन (बिंदोरी): सभी जोड़ों की सामूहिक मंदिर ढिकाई और भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक जोड़े को अलग-अलग बग्गियों में बिठाकर नगर भ्रमण कराया जाएगा।
  • शानदार बैंड: कार्यक्रम में धुन और उत्साह के लिए विशेष बैंड की व्यवस्था की जाएगी।
  • भोजन व्यवस्था: सकल जैन समाज के लिए दोनों समय का भोजन और अल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल (पंडाल) पर ही रहेगी।

पंजीकरण और सहयोग राशि

​समिति द्वारा इस विवाह सम्मेलन हेतु प्रत्येक पक्ष से 51,000 रुपये की राशि तय की गई है। आयोजकों ने समाज के उन महानुभावों से अपील की है जो अपने बच्चों का विवाह इस सम्मेलन में संपन्न कराना चाहते हैं, वे शीघ्र ही अपने नाम समिति को लिखवा दें। समिति का प्रयास है कि जितने अधिक जोड़े होंगे, कार्यक्रम को उतना ही भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

📱 पिड़ावा टाइम्स विशेष: फिजूलखर्ची पर लगाम

  • सामाजिक संदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल आर्थिक बोझ को कम करते हैं, बल्कि समाज में समानता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
  • एकता का प्रतीक: पिड़ावा जैन समाज का यह निर्णय अन्य समाजों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!