BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home झालावाड़ समाचार बकानी–रटलाई में 21 फरवरी को जनसंवाद पदयात्रा का तृतीय चरण, मुक्तेश्वर महादेव...

बकानी–रटलाई में 21 फरवरी को जनसंवाद पदयात्रा का तृतीय चरण, मुक्तेश्वर महादेव से हुआ जनसंवाद पदयात्रा का शुभारंभ, दिनभर विभिन्न स्थानों पर स्वागत व जनसंवाद

0
236
पिड़ावा के कार्यकर्ताओं की दमदार मौजूदगी
पिड़ावा के कार्यकर्ताओं की दमदार मौजूदगी, जनसंवाद पदयात्रा को मिला व्यापक समर्थन
पिड़ावा। बकानी–रटलाई क्षेत्र में जनसंपर्क और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026, शनिवार को जनसंवाद पदयात्रा का तृतीय चरण प्रारंभ हुआ। मण्डल बकानी एवं रटलाई के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से किया गया।
कार्यक्रम में वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद दुष्यंत सिंह की चार दिवसीय पैदल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के जुटने की संभावना है।

बकानी–रटलाई/पिड़ावा में 21 फरवरी को जनसंवाद पदयात्रा का तृतीय चरण, मुक्तेश्वर महादेव से होगा शुभारंभ
जनसंवाद पदयात्रा के अंतर्गत दिनभर विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां क्षेत्रवासी अपने सुझाव, समस्याएँ और अपेक्षाएँ सीधे सांसद के समक्ष रख सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि “आपका विश्वास ही हमारी शक्ति है, आपकी सेवा ही हमारा संकल्प” के भाव के साथ यह अभियान क्षेत्र के विकास, सेवा और समर्पण को नई मजबूती देगा। भाजपा संगठन दिखाई दे रही व्यापक तैयारियों के बीच क्षेत्रवासियों से अपील कर रहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनें और विकास के संकल्प को सशक्त बनाएं।
जनसंवाद पदयात्रा के तृतीय चरण में पिड़ावा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

जनसमस्याओं पर हुआ खुला संवाद

पदयात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर सुझाव और समस्याएं साझा कीं। सांसद दुष्यंत सिंह ने आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

सेवा और विकास का संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनसंवाद पदयात्रा केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर विश्वास मजबूत करने का माध्यम है। “लक्ष्य अटल, सेवा ही संकल्प” के संदेश के साथ यह यात्रा क्षेत्र के विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने का प्रयास है।

📌 कार्यक्रम की रूपरेखा (21 फरवरी 2026)

  • प्रातः 10:00 बजे – मंदिर दर्शन, मुक्तेश्वर महादेव
  • प्रातः 10:00 बजे – पदयात्रा प्रारंभ (मा. पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी की उपस्थिति में)
  • दोपहर 1:00 बजे – स्वागत एवं जनसंवाद, बड़ाई
  • दोपहर 2:00 बजे – स्वागत एवं जनसंवाद, अकखेड़ी जोड़
  • दोपहर 3:00 बजे – स्वागत एवं जनसंवाद, नानोर
  • शाम 5:00 बजे – स्वागत एवं जनसंवाद, देवट
  • शाम 7:00 बजे – स्वागत एवं जनसंवाद, बकानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!