Home ब्रेकिंग न्यूज़ होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: भवानी मंडी में तीन डेयरियों...

होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: भवानी मंडी में तीन डेयरियों पर छापा, नकली दूध बनाने का सामान बरामद

0
442
होली से पहले मिलावटखोरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक':
भवानी मंडी में तीन डेयरियों पर छापा, नकली दूध बनाने का सामान बरामद
भवानी मंडी | होली के त्यौहार पर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भवानी मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दुग्ध डेयरी इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की।

कान्हा डेयरी में पकड़ा गया ‘सफेद जहर’ बनाने का खेल

​पगारिया स्थित कान्हा दूध डेयरी के बल्क मिल्क कूलर (BMC) पर की गई छापेमारी में प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली। यहाँ भारी अनियमितताएं पाई गईं:
  • नकली सामग्री बरामद: मौके से 15 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 12 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल और 3 किलो सोडियम बाइकार्बोनेट बरामद किया गया।
  • ऐसे बनता था दूध: जांच में सामने आया कि स्किम्ड मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल का उपयोग नकली दूध बनाने तथा सोडियम बाइकार्बोनेट का प्रयोग दूध की शेल्फ लाइफ (टिकने की अवधि) बढ़ाने के लिए किया जा रहा था।
  • लाइसेंस का अभाव: डेयरी के पास बीएमसी संचालन के लिए कोई वैध खाद्य अनुज्ञा पत्र (फूड लाइसेंस) भी नहीं मिला।

मौके पर जांच में फेल हुआ 250 लीटर दूध

​प्रशासन ने मौके पर मौजूद मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री से दूध की जांच कराई, जिसमें 250 लीटर दूध अवमानक (Substandard) पाया गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दूध, बीएमसी और मिलावटी सामग्री को मौके पर ही सीज कर दिया।

अन्य डेयरियों पर भी कार्रवाई

​संयुक्त दल ने ग्राम मोगरा स्थित किसान डेयरी और सरोद स्थित श्रीराम डेयरी की भी सघन जांच की। यहाँ से मिश्रित दूध के नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोटा स्थित प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे गए हैं।

प्रशासन की संयुक्त टीम रही सक्रिय

​यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मो. साजिद खान और वृत्ताधिकारी प्रेम कुमार चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.एस. गुर्जर, भूराराम गोदारा, आशीष रावत, मुकेश गोचर और दिलीप कुमार भील सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!