BREAKING NEWS: • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प • नंदपुर-रायपुर में गरजे बुलडोजर, 12 अवैध आरा मशीनें जड़मूल से जमींदोज़; 5 रेंजों के चक्रव्यूह में फंसे लकड़ी माफिया, भारी सामग्री जब्त • पिड़ावा नगर पालिका शिविर का पहले ही दिन फुस्स पटाखा: दावों में थे दर्जनों विभाग, मौके पर खाली कुर्सियां दे रही थीं विफलता की गवाही; 'पिड़ावा टाइम्स' के रियलिटी चेक में खुली लापरवाही की पोल • झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात; कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के कड़े निर्देश— "लापरवाही नहीं, मौके पर ही होगा जनता का काम • रायपुर CHC में 'मां नेत्र वाउचर योजना' का उल्लास; 256 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच, 102 को मौके पर मिले मुफ्त चश्मे, अब हर पंचायत में सजेंगे शिविर • पिड़ावा पुलिस का 'ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर': नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप • पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! • संतों के खून से कब तक सने रहेंगे हाईवे? पिड़ावा में जैन समाज का महा-आक्रोश; सांवलिया पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक फूटा मूक ज्वालामुखी • खेजरपुर के किसानों का कमाल: खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क • रायपुर में तहसीलदार ने सुवास, बोरबन्द और माथनिया में जनगणना का औचक निरीक्षण किया; अन्नपूर्णा रसोई पर दी दबिश, बोले— "गर्मी में भोजन की ताजगी से समझौता नहीं!"
Home पिड़ावा समाचार बीकानेर की बेटी के लिए झालावाड़ में न्याय की गूँज: सैन समाज...

बीकानेर की बेटी के लिए झालावाड़ में न्याय की गूँज: सैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

0
107
बीकानेर की बेटी के लिए झालावाड़ में न्याय की गूँज
सैन समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पिड़ावा। बीकानेर जिले के बज्जू थाना अंतर्गत रंजीतपुरा गांव में 13 वर्षीय मासूम बालिका वसुंधरा सैन के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में झालावाड़ जिले के पिड़ावा में सैन समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला महासचिव कैलाश सैन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पिड़ावा उपखंड कार्यलय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

मासूम को न्याय दिलाने के लिए उठी 5 सूत्री मांगें

​ज्ञापन के माध्यम से समाज ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से रखी हैं:
  • त्वरित गिरफ्तारी: घटना में शामिल सभी दरिंदों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
  • फास्ट ट्रैक ट्रायल: मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
  • आर्थिक संबल: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
  • सरकारी सहायता: परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा आजीविका हेतु डेयरी बूथ आवंटित किया जाए।
  • सुरक्षा: भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

​प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई नागरिक मौजूद रहे, जिनमें हेमराज, गोकुल सैन, कुलदीप, लोकेश, गोपाल सैन, शेखर लाल और अजय सैन सहित युवा और वरिष्ठ जन शामिल थे।

दो दिन से जारी है विरोध

​प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रंजीतपुरा (बज्जू) में भी समाज पिछले दो दिनों से धरने पर बैठा है। यदि प्रशासन और सरकार ने मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया और अपराधियों को नहीं पकड़ा, तो यह आंदोलन प्रदेश व्यापी रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!