BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home पिड़ावा समाचार बीकानेर की बेटी के लिए झालावाड़ में न्याय की गूँज: सैन समाज...

बीकानेर की बेटी के लिए झालावाड़ में न्याय की गूँज: सैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

0
बीकानेर की बेटी के लिए झालावाड़ में न्याय की गूँज
सैन समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पिड़ावा। बीकानेर जिले के बज्जू थाना अंतर्गत रंजीतपुरा गांव में 13 वर्षीय मासूम बालिका वसुंधरा सैन के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में झालावाड़ जिले के पिड़ावा में सैन समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला महासचिव कैलाश सैन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पिड़ावा उपखंड कार्यलय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

​मासूम को न्याय दिलाने के लिए उठी 5 सूत्री मांगें

​ज्ञापन के माध्यम से समाज ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से रखी हैं:
  • ​त्वरित गिरफ्तारी: घटना में शामिल सभी दरिंदों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
  • ​फास्ट ट्रैक ट्रायल: मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
  • ​आर्थिक संबल: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
  • ​सरकारी सहायता: परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा आजीविका हेतु डेयरी बूथ आवंटित किया जाए।
  • ​सुरक्षा: भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं।

​इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

​प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई नागरिक मौजूद रहे, जिनमें हेमराज, गोकुल सैन, कुलदीप, लोकेश, गोपाल सैन, शेखर लाल और अजय सैन सहित युवा और वरिष्ठ जन शामिल थे।

​दो दिन से जारी है विरोध

​प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रंजीतपुरा (बज्जू) में भी समाज पिछले दो दिनों से धरने पर बैठा है। यदि प्रशासन और सरकार ने मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया और अपराधियों को नहीं पकड़ा, तो यह आंदोलन प्रदेश व्यापी रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!