BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home राजनीति पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र की ‘विफल’ विदेश नीति और महंगाई...

पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र की ‘विफल’ विदेश नीति और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

0
339
पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल
पिड़ावा में कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र की 'विफल' विदेश नीति और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

कोटड़ी चौराहे पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

पिड़ावा। केंद्र सरकार की कथित विफल विदेश नीति के कारण देश में उपजे ईंधन संकट और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के विरोध में  शनिवार को पिड़ावा के कोटड़ी चौराहे पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा झालरापाटन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

महंगाई और ईंधन संकट पर घेरा

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर और झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि गलत विदेश नीति के कारण आज देश का आम नागरिक ईंधन की कमी और कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहा है। रसोई गैस के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगाड़ दिया है।

 नेताओं की मौजूदगी में हुआ पुतला दहन

​कोटड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, नगर अध्यक्ष विरेंद्र बागवान, पूर्व नगर अध्यक्ष नसरुद्दीन खान और जनपद रणजीत सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की नीतियों को जनविरोधी करार दिया।

ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

​विरोध प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय दांगी, लक्ष्मी नारायण दांगी, पूर्व सरपंच मोहन लाल राठौर, मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पाटीदार, रंगलाल दांगी, सरपंच शंकर सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश मासूम, फरीद अहमद मंसूरी, जान मोहम्मद, सीताराम शर्मा, कृपाल सिंह, दिनेश राठौर, यूसुफ रईस, निलेश चेलावत, राजू माली, श्याम माली, राकेश सुमन, बाल चंद दागी, विष्णु दांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📱 Pirawa Times विशेष: विपक्ष की बढ़ती सक्रियता

  • महंगाई बना मुद्दा: चुनावों के करीब आते ही कांग्रेस ने महंगाई और ईंधन जैसे सीधे जनता से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख अपना लिया है।
  • संगठनात्मक एकता: झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिड़ावा में हुए इस बड़े प्रदर्शन ने कांग्रेस की जमीनी एकजुटता को भी प्रदर्शित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!