BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home झालावाड़ समाचार झालावाड़ में रसद विभाग का बड़ा एक्शन: टांडी सोनपुरा में चल रही...

झालावाड़ में रसद विभाग का बड़ा एक्शन: टांडी सोनपुरा में चल रही ‘अवैध रिफिलिंग’ की दुकान पर छापा

0
189
झालावाड़ में रसद विभाग का बड़ा एक्शन
टांडी सोनपुरा में चल रही 'अवैध रिफिलिंग' की दुकान पर छापा
झालावाड़। जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जिला रसद विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में रसद विभाग की टीम ने ग्राम टांडी सोनपुरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ एक रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण ज़ब्त किए हैं।

सूचना के बाद रसद विभाग की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

​जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को पिछले कुछ समय से ग्राम टांडी सोनपुरा में अवैध रूप से एलपीजी गैस की रिफिलिंग किए जाने की गुप्त सूचना मिल रही थी। इस सूचना की पुष्टि होने के बाद रसद विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को अचानक दबिश दी, जिससे मौके पर मौजूद संचालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जांच के दौरान पाया गया कि प्रमोद कुमार पुत्र दुर्गालाल द्वारा संचालित इस दुकान पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरने का काम किया जा रहा था।
यह भी पड़े:- पिड़ावा की बेटी को मिला न्याय: एकतरफा प्यार में युवती का गला काटने वाले जुबेर को आजीवन कारावास

मौके से मिली रिफिलिंग मोटर और 15 सिलेंडर

​रसद विभाग की टीम ने जब दुकान की तलाशी ली, तो वहां सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ती देख अधिकारी भी हैरान रह गए। घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली की मोटर के जरिए गैस चोरी का खेल चल रहा था। कार्रवाई के दौरान रसद विभाग ने:
  • 15 घरेलू गैस सिलेंडर (भरे और खाली) ज़ब्त किए।
  • ​गैस चोरी में प्रयुक्त की जा रही एक इलेक्ट्रिक मोटर बरामद की। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से सौम्या एचपी गैस ग्रामीण वितरक, आमेठा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। विभाग अब आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

​कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले प्रवर्तन निरीक्षक राजपाल गोदारा ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। गैस रिफिलिंग के दौरान छोटी सी चिंगारी भी एक बड़े धमाके का कारण बन सकती है, जिससे आसपास के क्षेत्र में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने चेतावनी दी है कि जिले में जहां कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, विभाग वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

रसद विभाग की जनता से अपील

​विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल खाना पकाने के लिए ही करें। इसे वाहनों में भरवाने या व्यावसायिक उपयोग में लाने के लिए रिफिलिंग करवाना अपराध की श्रेणी में आता है। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य करता है, तो इसकी सूचना तुरंत रसद विभाग के कार्यालय में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

📱 Pirawa Times विशेष: सुरक्षा बनाम मुनाफा


  • बड़ा हादसा टला: टांडी सोनपुरा जैसे ग्रामीण इलाकों में इस तरह की रिफिलिंग की दुकानें एक ‘जिंदा बम’ की तरह हैं। विभाग की इस समयबद्ध कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया है।
  • सख्ती जरूरी: गैस एजेंसियों और रसद विभाग को उन उपभोक्ताओं पर भी नजर रखनी चाहिए जो महीने में अपनी खपत से ज्यादा सिलेंडर मंगवाते हैं और उन्हें कालाबाज़ारी के लिए रिफिलिंग सेंटरों पर बेच देते हैं।
  • किराए के छोटे सिलेंडर: पिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में सिलेंडरों में गैस भरवाने का चलन बढ़ा है, जो सबसे ज्यादा असुरक्षित होता है। प्रशासन को इन मशीनों और रिफिलिंग उपकरणों की बिक्री पर भी रोक लगानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!