BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home झालावाड़ समाचार राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर...

राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर

0
राजस्व विभाग का अजूबा
रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां
रायपुर/पिड़ावा। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची में एक ऐसा अजूबा और बड़ा घालमेल सामने आया है, जिसे देखकर खुद प्रशासनिक अधिकारी भी अपना सिर पकड़कर बैठ गए हैं। रायपुर तहसील कार्यालय में लंबे समय से नायब तहसीलदार का पद खाली चल रहा था। जनता उम्मीद लगाए बैठी थी कि कोई अधिकारी आएगा तो राजस्व के काम रफ्तार पकड़ेंगे, लेकिन विभाग ने मेहरबानी दिखाई तो ऐसी दिखाई कि एक ही खाली कुर्सी पर एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ तीन-तीन नायब तहसीलदारों की नियुक्तियां कर डालीं। विभाग की इस ऐतिहासिक और लापरवाही से भरी ‘त्रिवेणी’ ने पूरी व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है।

तबादला सूची यहां देखे:-Transfer Order NTDR List 10-07-2026

​एक सूची में 3 नियुक्तियां— जानिए सरकारी फाइलों का पूरा खेल:

राजस्व विभाग द्वारा जारी आधिकारिक तबादला सूची के पन्नों को जब ‘पिड़ावा टाइम्स’ ने खंगाला, तो विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही उजागर हुई:
  1. ​महावीर सिंह पंवार (क्रमांक 77): सूची में 77वें नंबर पर मौजूद नायब तहसीलदार महावीर सिंह पंवार का तबादला पिड़ावा से रायपुर तहसील में नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर किया गया है।
  2. ​खेमराज सिंह (क्रमांक 222): इसी सूची में आगे बढ़ने पर 222वें नंबर पर नव पदोन्नत (प्रमोट हुए) नायब तहसीलदार खेमराज सिंह को भी रायपुर में इसी खाली पद पर तैनात दर्शाया गया है।
  3. ​प्रमोद कुमार जैन (क्रमांक 223): बात यहीं खत्म नहीं होती, ठीक अगले ही क्रम यानी 223वें नंबर पर प्रमोद कुमार जैन को भी राजस्व विभाग ने रायपुर के इसी एक मात्र रिक्त पड़े नायब तहसीलदार के पद पर लगा दिया।
​अब क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब पद केवल एक ही रिक्त था, तो एक ही ट्रांसफर सूची में तीन-तीन अधिकारियों को एक ही जगह कैसे भेज दिया गया? अब रायपुर आकर नायब तहसीलदार की मूल कुर्सी पर कौन बैठेगा और कौन बैरंग लौटेगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।
यह भी पढ़े:-रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां

​तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का डग तबादला, बारां से आएंगे दशरथ मीणा:

नायब तहसीलदारों के इस गजब घालमेल के बीच रायपुर के मुख्य तहसीलदार के पद पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी तहसीलदार तबादला सूची में क्रमांक 123 पर दर्ज रायपुर तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का तबादला यहाँ से कर दिया गया है, उन्हें अब डग तहसील में तहसीलदार के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​वहीं, रायपुर में उनके स्थान पर तबादला सूची के क्रमांक 84 पर मौजूद दशरथ मीणा को लगाया गया है। दशरथ मीणा इससे पहले बारां में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, जो अब जल्द ही रायपुर तहसील में अपना कार्यभार संभालेंगे।
​पिड़ावा टाइम्स विशेष: बाबू एसी कमरों में सो रहे थे या सूची भगवान भरोसे बनी?
  • ​राजस्व विभाग का बड़ा ब्लंडर: ‘पिड़ावा टाइम्स’ यह तीखा सवाल उठाता है कि जयपुर के शासन सचिवालय में बैठकर इतनी बड़ी सूची जारी करने वाले अधिकारियों की आंखें कहाँ थीं? क्या सूची को फाइनल करने से पहले यह भी चेक नहीं किया गया कि एक ही खाली पद पर तीन अलग-अलग आदेश जारी हो रहे हैं?
  • ​जनता के काम फिर अटकेंगे: रायपुर में नायब तहसीलदार का पद खाली था। अब जब तीन नाम सामने आ गए हैं, तो जाहिर तौर पर यह मामला विभाग में वापस जाएगा, संशोधनों का दौर चलेगा और इस प्रशासनिक खींचतान के बीच पिसना फिर से रायपुर की आम जनता को ही पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!