BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home क्राइम नशे के सौदागरों पर पिड़ावा पुलिस का कड़ा प्रहार: बांसखेड़ी रोड पर...

नशे के सौदागरों पर पिड़ावा पुलिस का कड़ा प्रहार: बांसखेड़ी रोड पर दबोचा डोगरगांव का तस्कर, बाइक और 55 हजार ज़ब्त

2
454
नशे के सौदागरों पर पिड़ावा पुलिस का कड़ा प्रहार: बांसखेड़ी रोड पर दबोचा डोगरगांव का तस्कर, बाइक और 55 हजार ज़ब्त
बांसखेड़ी रोड पर दबोचा डोगरगांव का तस्कर, बाइक और 55 हजार ज़ब्त
पिड़ावा। झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा है, जो मध्य प्रदेश से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से न केवल अवैध गांजा, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक और गांजा बिक्री के 55 हजार रुपये भी जब्त किए हैं।

बांसखेड़ी ढाबलानोद रोड पर दबोचा तस्कर

​जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में संगठित अपराध और नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘क्लीन स्वीप’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाग्यचंद मीणा व डीएसपी पूजा नागर के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
​18 मार्च 2026 को गश्त के दौरान टीम जब बांसखेड़ी ढाबलानोद आम रोड पर पहुँची, तो एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
यह भी पड़े:- सारंगाखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग: किसानों की आंखों के सामने जलने लगी मेहनत

आरोपी की पहचान और बरामदगी

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमल सिंह (उम्र 22 वर्ष), पुत्र ईश्वर सिंह जाति सोन्धिया, निवासी डोगरगांव, थाना सुसनेर, जिला आगर मालवा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से:
  • 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा
  • ​तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
  • ​गांजा बिक्री के 55,000 रुपये नकद बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह खेप कहाँ से लाया था और पिड़ावा क्षेत्र में किसे सप्लाई करने वाला था।

इनकी रही विशेष भूमिका

​इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी रामपाल के साथ हेमराज कानि 1359 (आसूचना अधिकारी) और राजेन्द्र कुमार कानि 597 की विशेष भूमिका रही। टीम में एएसआई निरंजन कुमार, कानि सांवरिया, अरविन्द पुनिया और राहुल भी शामिल रहे।

📱 Pirawa Times विशेष: सीमा पार से नशे का जाल


  • एमपी कनेक्शन: पिड़ावा क्षेत्र की सीमा मध्य प्रदेश से सटी होने के कारण आगर मालवा और सुसनेर की तरफ से नशे की आवक एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में अहम साबित होगी।
  • युवाओं को बचाने की पहल: 22 साल का युवक तस्करी में लिप्त होना चिंताजनक है। ‘Pirawa Times’ अपील करता है कि नशे के इन सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  • बड़ी रिकवरी: गांजे के साथ 55 हजार रुपये का मिलना यह दर्शाता है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।
Rishabh Industries
Rishabh Industries
Near SBI Bank Pirawa
Raj Icecandy
Raj Ice Candy
Bus Stand Pirawa

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!