BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home क्राइम गंगधार ब्रेकिंग: पुलिस की पैनी नज़र से नहीं बच पाए मंदसौर के...

गंगधार ब्रेकिंग: पुलिस की पैनी नज़र से नहीं बच पाए मंदसौर के तस्कर; 4 किलो 720 ग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट में हुए गिरफ्तार

1
106
गंगधार ब्रेकिंग: पुलिस की पैनी नज़र से नहीं बच पाए मंदसौर के तस्कर; 4 किलो 720 ग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट में हुए गिरफ्तार
गंगधार ब्रेकिंग: पुलिस की पैनी नज़र से नहीं बच पाए मंदसौर के तस्कर; 4 किलो 720 ग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट में हुए गिरफ्तार
गंगधार (चौमहला)। झालावाड़ जिले में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ‘क्लीन स्वीप झालावाड़’ अभियान के तहत गंगधार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं।

डीएसपी हेमंत गौतम के सुपरविजन में गठित हुई विशेष टीम

​जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन और खपत को पूरी तरह से रोकने के लिए समस्त थानाधिकारियों को विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
​इसी पालना में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) वृत गंगधार हेमंत गौतम के निकटतम सुपरविजन में गंगधार थानाधिकारी अमरनाथ जोगी (उ.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम को मादक पदार्थ तस्करी के इनपुट मिले थे।

रावतपुरा रोड रेलवे पुलिया के पास दबोचे गए तस्कर

​थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि गठित टीम द्वारा संदिग्धों पर पैनी नज़र रखी जा रही थी। 20 मार्च शनिवार को गंगधार-रावतपुरा रोड पर स्थित रेलवे पुलिया के नीचे, सगस महाराज मंदिर के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहे दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर वे घबराने लगे और भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया।
यह भी पढ़े:- LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर

आरोपियों की पहचान और अफीम की भारी मात्रा

​तलाशी लेने पर दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 4 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
  1. सौरव उर्फ राहुल (28), पुत्र नारायण लाल जाति सूर्यवंशी, निवासी पलवाई, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश)।
  2. मुकेश (35), पुत्र मांगीलाल जाति चमार, निवासी धतुरिया, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश)।
​पुलिस ने अवैध अफीम को ज़ब्त कर दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

पूछताछ में तस्करी नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद

​फिलहाल गंगधार पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से यह पूछताछ कर रही है कि वे यह अफीम मंदसौर में कहाँ से लाए थे और झालावाड़ या राजस्थान के अन्य हिस्सों में किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस को अफीम तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है।

इनकी रही विशेष भूमिका

​इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी अमरनाथ जोगी के साथ हेड कांस्टेबल मगनलाल, कालूराम तथा कांस्टेबल नरवीर सिंह, बृजेश और विनोद की विशेष और साहसी भूमिका रही।
नवकार किराना स्टोर
नवकार किराना स्टोर

📱 Pirawa Times विशेष: सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे का बढ़ता जाल

  • मंदसौर कनेक्शन: झालावाड़ जिले की गंगधार और चौमहला तहसीलें मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से सटी हुई हैं। मंदसौर क्षेत्र अफीम की खेती के लिए जाना जाता है और यहीं से राजस्थान में नशे की सप्लाई की जाती है, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।
  • क्लीन स्वीप का असर: डीएसपी हेमंत गौतम के सुपरविजन में गंगधार पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में अहम साबित होगी।
  • युवाओं को बचाने की पहल: पुलिस की इस कार्रवाई से भारी मात्रा में नशे की खेप युवाओं तक पहुँचने से पहले ही नष्ट हो गई है।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!