गंगधार ब्रेकिंग: पुलिस की पैनी नज़र से नहीं बच पाए मंदसौर के तस्कर; 4 किलो 720 ग्राम अफीम के साथ एनडीपीएस एक्ट में हुए गिरफ्तार
गंगधार (चौमहला)। झालावाड़ जिले में संगठित अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ‘क्लीन स्वीप झालावाड़’ अभियान के तहत गंगधार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले हैं।
LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर
झालावाड़। आमजन को बेहतर और पारदर्शी एलपीजी गैस वितरण सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। जिला रसद अधिकारी (DSO) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और उपभोक्ता हितैषी बना दिया गया है। नई प्रणाली का मुख्य उद्देश्य फर्जी बुकिंग और गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाना है।
पिड़ावा के मुख्य मार्गो से निकला ईद-उल-फितर का भव्य जुलूस
पिड़ावा। खुशियों और इबादत का पर्व ईद-उल-फितर पिड़ावा शहर में पारंपरिक उत्साह, अकीदत और बेमिसाल आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। रमजान के एक महीने के रोजों के बाद आज सुबह जैसे ही मस्जिदों और ईदगाह से तकबीर की आवाजें गूँजी, पूरा शहर जष्न में डूब गया। मुख्य आयोजन स्थानीय ईदगाह में हुआ, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समाजजनों ने कतारबद्ध होकर खुदा की बारगाह में सिर झुकाया।
नीलेश जैन बने 'राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार' के प्रांतीय उपाध्यक्ष
पिड़ावा। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार’ द्वारा राजस्थान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पिड़ावा के निलेश जैन को प्रांतीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन तपोभूमि प्रणेता, परम पूज्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के आशीर्वाद और अनुकम्पा से किया गया है। निलेश जैन की नियुक्ति की सूचना मिलते ही जैन समाज और गुरु भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
डीएसपी पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) आगामी त्योहारों के मद्देनजर रायपुर कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शुक्रवार को सीओ पिड़ावा पूजा नागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शरारती तत्वों को कड़ा संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षक संघ के भव्य आयोजन
गरोठ (मंदसौर) | रंगों के त्यौहार होली और रंगपंचमी के उल्लास के बीच आज गरोठ ब्लॉक के संकुल बोलिया में भारतीय संस्कृति के प्रतीक हिन्दू नववर्ष (नव संवत्सर) के आगमन पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, ब्लॉक गरोठ के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह ने न केवल नववर्ष का स्वागत किया, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चन्द्र सिंह जी सिसोदिया साहब रहे, जिनकी उपस्थिति ने समस्त शिक्षकगण और समाजजनों में एक नया उत्साह भर दिया।
बांसखेड़ी रोड पर दबोचा डोगरगांव का तस्कर, बाइक और 55 हजार ज़ब्त
पिड़ावा। झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा है, जो मध्य प्रदेश से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से न केवल अवैध गांजा, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक और गांजा बिक्री के 55 हजार रुपये भी जब्त किए हैं।
फायर ब्रिगेड की खराब हालत ने खोली पोल; ग्रामीणों ने पत्तों और मिट्टी से पाया काबू
पिड़ावा। ग्राम पंचायत रमायदलपत के ग्राम सारंगाखेड़ा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग नारायण सिंह (पुत्र भैरू सिंह रमायमहु) के खेत में लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक इस मंजर को देख सहम गए और तुरंत रुककर मोबाइल के जरिए ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव से बड़ी संख्या में किसान और युवा अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े।
रायपुर में गूँजी रामायण की चौपाइयां: चैत्र नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ वातावरण
बरडी के बालाजी में 16 वर्षों से जारी है अखंड पाठ, 21 को सजेगी भजन संध्या
रायपुर (नाथू लाल टेलर) शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही रायपुर कस्बा और आसपास का ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया है। विभिन्न देवालयों में घट स्थापना के साथ ही विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र की खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना के साथ कई प्राचीन मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और भजन संकीर्तनों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समूचा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है।
चिलचिलाती धूप में पक्षियों के लिए जुटाया दाना-पानी!
पिड़ावा। भारतीय नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर पिड़ावा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र सूरजकुंड महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर (एसडीएम) दिनेश कुमार मीणा ने मंदिर पहुँचकर भगवान गौरी-शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भक्ति के साथ-साथ जीव-दया का संकल्प भी दोहराया गया।