रामलाल चौहान की इफ्तार पार्टी में एक साथ बैठे हिंदू-मुस्लिम भाई
पिड़ावा। पवित्र माह रमजान के अवसर पर आज पिड़ावा के ईदगाह चौराहा स्थित मुस्लिम जमाअत खाने में एक भव्य रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान एवं झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामलाल चौहान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने नगर में साम्प्रदायिक सद्भाव की नई इबारत लिखी। आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ इफ्तार की दस्तरख्वान पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर भाईचारे का संदेश दिया।
पिड़ावा। उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत पिड़ावा से आवर तक बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना वर्तमान में भ्रष्टाचार और लापरवाही के दलदल में फंसती नजर आ रही है। कोटड़ी, हनोतिया कोटड़ी और रूपाखेड़ी जैसे गांवों में सीसी रोड निर्माण के नाम पर संवेदक ने करीब एक से डेढ़ महीने पहले सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है। स्थिति यह है कि अब इन गांवों की सड़कों पर चलना दूभर हो गया है और निर्माण कार्य कछुआ चाल से चलने के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिड़ावा में मां हिंगलाज की भव्य शोभायात्रा: बग्गी में विराजीं कुलदेवी
पिड़ावा। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भावसार समाज द्वारा अपनी कुलदेवी मां हिंगलाज महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अपनी प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखते हुए समाजजन ने नगर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य जुलूस (शोभायात्रा) निकाला, जिसमें भक्ति, नृत्य और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। समाज के संरक्षक कमलेश भावसार ने बताया कि कुलदेवी का यह जन्मोत्सव समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
रायपुर। ( नाथू लाल टेलर ) राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में मनाए जा रहे उत्सवों के बीच पिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत सेमलीखाम में ‘स्वच्छता सप्ताह’ ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। 14 मार्च से निरंतर जारी इस अभियान के तहत न केवल गांव की गलियों को साफ किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी शिवम पाटीदार के नेतृत्व में स्वच्छता दल ने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर एक नई मिसाल पेश की है।
स्थानीय सहकारी कर्मचारी संघ यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
पिड़ावा। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आज स्थानीय सहकारी कर्मचारी संघ यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान कर्मचारी संघ यूनियन के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, ब्रांच अध्यक्ष संजय गोस्वामी, परमानंद शर्मा, पारस जैन, शिव सिंह, ओम प्रकाश पाटीदार, अंशुल जैन, महेश शर्मा, निलेश जैन, अनिल शर्मा, मोहम्मद आसिफ, रवि सावंत, कैलाश प्रजापत, अर्पित जैन सहित समस्त व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक और सेल्समैन मौजूद रहे।
टांडी सोनपुरा में चल रही 'अवैध रिफिलिंग' की दुकान पर छापा
झालावाड़। जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जिला रसद विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को जिला रसद अधिकारी के निर्देशन में रसद विभाग की टीम ने ग्राम टांडी सोनपुरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ एक रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण ज़ब्त किए हैं।
तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ की मौजूदगी में मना 'न्हान' स्नेह मिलन
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) रंगों के त्यौहार होली और रायपुर क्षेत्र की लोक संस्कृति के प्रतीक ‘न्हान’ महोत्सव के पावन अवसर पर आज तहसील कार्यालय रायपुर में ‘होली स्नेह मिलन’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सरकारी कामकाज की व्यस्तता के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने कार्यालय परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
नलों से उगल रहा मटमैला पानी, फिल्टर प्लांट के नाम पर जनता को पिलाया जा रहा
बर्तनों में जम रही गंदगी, आक्रोश में कस्बेवासी
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) कस्बे में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पिछले करीब 10 दिनों से कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में नलों के माध्यम से पीले और गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। चंवली पुर्नगठित पेयजल परियोजना, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च कर शुद्ध पानी का दावा किया गया था, वह अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थिति यह है कि लोग पानी को सीधे उपयोग में लेने के बजाय उसे व्यर्थ बहाने को मजबूर हैं या फिर घंटों तक फिटकरी से साफ करने के बाद ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
एकतरफा प्यार में युवती का गला काटने वाले जुबेर को आजीवन कारावास
एकतरफा ‘इश्क’ का खूनी अंत, अब जेल में कटेगी पूरी जिंदगी: हत्यारे जुबेर पर 1 लाख का जुर्माना!
पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र के अमीरपुरा में हुए रूह कंपा देने वाले हत्याकांड में आज न्याय की जीत हुई है। एकतरफा मोहब्बत के जुनून में एक मासूम युवती की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी जुबेर को एससी एसटी कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहने की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद मृतका के परिवार और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
पिड़ावा। नगर के नयापुरा स्थित भावसार चारभुजा नाथ मंदिर एवं भावसार धर्मशाला में हिंगलाज जयंती के पावन अवसर पर भावसार समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कुलदेवी मां हिंगलाज के प्रति अटूट आस्था प्रकट करने के लिए समाज के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा जा रहा है।