BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का...

पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन

0
पिड़ावा में शोक की लहर
अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन

कोटा में उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन, 22 सितंबर को होने वाले डोल यात्रा महोत्सव की तैयारियों में जुटे थे

पिड़ावा। अखंड हिंदू समाज के अध्यक्ष महावीर लुहार के आकस्मिक निधन की खबर से पिड़ावा नगर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार महावीर लुहार का कोटा में उपचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
महावीर लुहार सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे लंबे समय से रामलीला में हनुमानजी का किरदार निभाते आ रहे थे और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद शहर में उनके परिचितों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की भावना है।

डोल यात्रा महोत्सव की तैयारियों में जुटे थे

22 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल यात्रा महोत्सव को लेकर महावीर लुहार तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए कोटा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके आकस्मिक निधन से डोल यात्रा महोत्सव की तैयारियों में जुटे लोगों को भी गहरा सदमा लगा है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता के चलते नगर में उनके निधन की खबर तेजी से फैल गई।
महावीर लुहार के निधन से पिड़ावा ने एक सक्रिय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता को खो दिया। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!