Home शिक्षा VMOU: M.Sc. और B.Ed. में प्रवेश का अंतिम अवसर, 27 फरवरी तक...

VMOU: M.Sc. और B.Ed. में प्रवेश का अंतिम अवसर, 27 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
29
VMOU: M.Sc. और B.Ed. में प्रवेश का अंतिम अवसर,
27 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने सत्र जनवरी 2026 के लिए एम.एस.सी. (M.Sc.) और बी.एड. (B.Ed.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

M.Sc. पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता और सीटें

​विज्ञान व तकनीकी विद्यापीठ की निदेशक प्रो. अनुराधा दुबे और प्राणी शास्त्र संयोजक डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी विषयों में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में B.Sc. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विषयवार सीटों का विवरण:
  • केमिस्ट्री: 500 सीटें
  • बॉटनी: 325 सीटें
  • जूलॉजी: 325 सीटें
  • फिजिक्स: 300 सीटें
महत्वपूर्ण नियम: वर्तमान में B.Sc. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे। प्रवेश का आधार मेरिट, अध्ययन केंद्रों का विकल्प और आरक्षण नियम होंगे। अभ्यर्थी केवल एक ही विषय में आवेदन कर सकता है।

बी.एड. (B.Ed.) के लिए अवसर

​शिक्षा विद्यापीठ की निदेशक प्रो. कीर्ति सिंह के अनुसार, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बी.एड. की 500 सीटों पर आवेदन की तिथि भी 27 फरवरी है। इसके लिए वे सेवारत प्राइमरी शिक्षक पात्र हैं जिन्होंने नियमित रूप से डी.एल.एड. (D.L.Ed.) किया है और स्नातक उत्तीर्ण हैं।

आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

​अभ्यर्थी 500 रुपये आवेदन शुल्क के साथ VMOU की वेबसाइट या ई-मित्र के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
  • दस्तावेज: मूल दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी।
  • आरक्षण प्रमाण पत्र: OBC, MBC और EWS प्रमाण पत्र एक साल से पुराना नहीं होना चाहिए। यदि एक वर्ष से पुराना है, तो घोषणा पत्र देना होगा, लेकिन 3 साल से अधिक पुराना प्रमाण पत्र किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा।
  • बाहरी राज्य के अभ्यर्थी: राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!