BREAKING NEWS: • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प • नंदपुर-रायपुर में गरजे बुलडोजर, 12 अवैध आरा मशीनें जड़मूल से जमींदोज़; 5 रेंजों के चक्रव्यूह में फंसे लकड़ी माफिया, भारी सामग्री जब्त • पिड़ावा नगर पालिका शिविर का पहले ही दिन फुस्स पटाखा: दावों में थे दर्जनों विभाग, मौके पर खाली कुर्सियां दे रही थीं विफलता की गवाही; 'पिड़ावा टाइम्स' के रियलिटी चेक में खुली लापरवाही की पोल • झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात; कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के कड़े निर्देश— "लापरवाही नहीं, मौके पर ही होगा जनता का काम • रायपुर CHC में 'मां नेत्र वाउचर योजना' का उल्लास; 256 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच, 102 को मौके पर मिले मुफ्त चश्मे, अब हर पंचायत में सजेंगे शिविर • पिड़ावा पुलिस का 'ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर': नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप • पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! • संतों के खून से कब तक सने रहेंगे हाईवे? पिड़ावा में जैन समाज का महा-आक्रोश; सांवलिया पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक फूटा मूक ज्वालामुखी • खेजरपुर के किसानों का कमाल: खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क • रायपुर में तहसीलदार ने सुवास, बोरबन्द और माथनिया में जनगणना का औचक निरीक्षण किया; अन्नपूर्णा रसोई पर दी दबिश, बोले— "गर्मी में भोजन की ताजगी से समझौता नहीं!"
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम: हिंगलाज माता...

पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम: हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव

1
236
पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम:
हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव
पिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर  भाजपा पिड़ावा ग्रामीण मंडल द्वारा विभिन्न सेवाभावी और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंगल कामना की।

हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और विशेष अनुष्ठान

​भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में पंछावा स्थित हिंगलाज माताजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। यहाँ माताजी की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा पाठ और विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा के साथ महारानी साहब के यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की।

यह खबर भी पड़े लिंक पर क्लिक करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन पिड़ावा में हर्षोल्लास से मना, सूरजकुंड महादेव का किया अभिषेक और गौसेवा कर दीर्घायु की कामना

गौमाता की सेवा और महिला दिवस का उल्लास

​धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्री सांवरिया गौशाला (पंछावा माताजी) में सेवा कार्य आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाते हुए:
  • ​गौमाता को गुड़, पशु आहार और हरा चारा खिलाकर पुण्य अर्जित किया।
  • ​इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

यह खबर भी पड़े लिंक पर क्लिक करें

रायपुर में भक्ति और सेवा का संगम: वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर सुंदरकांड का पाठ, क्षेत्र को मिली 1500 करोड़ की कृत्रिम जल योजना

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की  उपस्थिति

​इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें:
  • प्रमुख नेतृत्व: भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया, निर्मल शर्मा,  बालकिशन जमीदार मौजूद रहे।
  • मंडल पदाधिकारी: मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, लाल सिंह खेड़ी, सोदान सिंह (पूर्व सरपंच), मानसिंह और मंडल प्रतिनिधि बालू सिंह ने भाग लिया।
  • जनप्रतिनिधि: जिला परिषद सदस्य भगवान सिंह, जनपद दानुसिंह, जनपद लाल सिंह, सरपंच हरिराम गोचर, सरपंच मेहरबान सिंह और पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
  • सक्रिय कार्यकर्ता: जीवन टडेल, शंभू सिंह, रामेश्वर गोस्वामी, हेमराज सेन, पिरूसिंह, गोपाल सिंह और बजराज पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य के साक्षी बने।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!