BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home शिक्षा बकानी व सुनेल ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण, मूल्यांकन कार्य समयबद्ध पूर्ण...

बकानी व सुनेल ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण, मूल्यांकन कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

0
बकानी व सुनेल ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण,
मूल्यांकन कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश
झालावाड़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन की टीम ने शुक्रवार को बकानी व सुनेल ब्लॉक के विद्यालयों एवं संग्रहण-मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूल्यांकन कार्य में गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन एवं सहायक लेखाधिकारी धीरज राठौर ने बकानी एवं सुनेल ब्लॉक के संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सुनेल ब्लॉक के महात्मा गांधी विद्यालय रायपुर तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदुरिया का भी दौरा कर शिक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को निर्देशित किया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि परिणाम प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
उप प्रधानाचार्य जैन ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए “फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी 2025-26” का आयोजन मार्च माह में चयनित विद्यालयों में किया जाएगा। यह अध्ययन विद्यार्थियों की पढ़ने, समझने एवं गणितीय कौशल की दक्षता पर आधारित होगा।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कक्षा तीन के विद्यार्थियों को उपलब्ध सैंपल प्रश्न पत्रों पर नियमित अभ्यास कराया जाए, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अध्ययन में भाग ले सकें। अधिकारियों ने कहा कि नियमित अभ्यास और सतत मार्गदर्शन से ही बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ ने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!