BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home झालावाड़ समाचार भारतीय किसान संघ का बड़ा फैसला: राजेंद्र पालीवाल नियुक्त हुए अखिल भारतीय...

भारतीय किसान संघ का बड़ा फैसला: राजेंद्र पालीवाल नियुक्त हुए अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, हैदराबाद प्रतिनिधि सभा में हुई घोषणा

0
62
भारतीय किसान संघ का बड़ा फैसला
राजेंद्र पालीवाल नियुक्त हुए अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, हैदराबाद प्रतिनिधि सभा में हुई घोषणा
रायपुर (नाथू लाल टेलर) भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की गरिमामयी बैठक हैदराबाद में 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर के 42 प्रांतों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहाँ संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया गया।

राजेंद्र पालीवाल को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

​बैठक के दौरान मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले (सोयत कस्बा) के निवासी और वरिष्ठ किसान नेता राजेंद्र जी पालीवाल को संगठन का अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की गई। यह महत्वपूर्ण घोषणा अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी, महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा और संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी की उपस्थिति में हुई।

अनुभव और समर्पण का सम्मान

​विदित हो कि पूर्व कोषाध्यक्ष के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। पालीवाल के लंबे संगठनात्मक अनुभव, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे चित्तौड़ प्रांत के प्रभारी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

किसान नेतृत्व का लंबा सफर

 राजेंद्र पालीवाल पूर्व में तहसील, जिला, प्रांत और प्रदेश स्तर पर किसानों का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में कई किसान आंदोलनों को नई दिशा मिली है। आगर मालवा जिले सहित देशभर के कार्यकर्ताओं और किसान समाज ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!