BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home झालावाड़ समाचार भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस: रायपुर में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन,...

भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस: रायपुर में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

0
समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता रैली निकालते हुए
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) भारतीय किसान संघ तहसील रायपुर द्वारा तहस रामगोपाल पाटीदार की अगुवाई में कृषि उपज मंडी में मासिक बैठक और संगठन का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों ने भगवान बलराम, भारत माता और दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संगठन के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

​होली स्नेह मिलन और वैचारिक सत्र

​संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विकास यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान होली स्नेह मिलन का आयोजन भी हुआ, जिसमें उपस्थित किसानों ने तहसीलदार को तिलक लगाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

​आंदोलन की चेतावनी: कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

​बैठक के पश्चात किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिला कार्यालय प्रमुख रामलाल दांगी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पड़े:-पिड़ावा मंडी व्यापारियों का बड़ा फैसला: सुबह 11:30 से शुरू होगी नीलामी, नगद भुगतान और बुनियादी सुविधाओं की मांग पर अड़े व्यापारी

​किसानों की प्रमुख मांगें:
  • ​फसल बीमा: खरीफ 2024-25 और 2025-26 के प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम और आपदा राहत राशि का शीघ्र भुगतान।
  • ​पोर्टल सुधार: बीमा पोर्टल पर वास्तविक खराबा दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • ​मंडी सुविधा: रायपुर कृषि उपज मंडी में कृषक विश्राम गृह, पेयजल और सुविधायुक्त शौचालय का निर्माण।
  • ​राजस्व मामले: गैर-खातेधारी किसानों को खातेधारी दर्ज करना और गेहूं तुलाई के टोकन सभी किसानों के लिए लागू करना।
  • ​आधारभूत ढांचा: कालीतलाई से दिवलखेड़ा रोड पर पानी निकासी और चंवली सिंचाई परियोजना की मरम्मत हेतु आवंटित बजट का प्रभावी उपयोग।

यह भी पड़े:-गेहूं की फसल को ‘अंतिम पानी’ पिलाने का दौर: बेहतर पैदावार की उम्मीद में जुटे अन्नदाता

​इस अवसर पर सांवर लाल गुर्जर, शंकर लाल, बंकट सुथार, बालमुकुंद गुर्जर, योगेंद्र पाटीदार सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

​राजेंद्र पालीवाल ने संभाला अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष का पदभार

 भारतीय कोषाध्यक्ष का पदभार
राजेंद्र पालीवाल ने संभाला अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष का पदभार
भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने नई दिल्ली स्थित संगठन के प्रशासनिक भवन में विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया है। झालावाड़ जिले के नजदीकी सोयत कलां निवासी पालीवाल की इस नियुक्ति से क्षेत्र के किसान वर्ग में भारी उत्साह है।

​दिल्ली कार्यालय में भव्य स्वागत

​अखिल भारतीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, महामंत्री मोहिनी मोहन और कार्यालय प्रमुख चंद्रशेखर ने पालीवाल का स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर और आवश्यक दस्तावेज प्रदान कर औपचारिक रूप से कोषाध्यक्ष कक्ष का दायित्व सौंपा गया।

​संगठन को मिलेगी नई मजबूती

​चित्तौड़ प्रांत के प्रभारी रहे राजेंद्र पालीवाल लंबे समय से किसानों के हितों के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं। उनके राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल होने से संगठन के वित्तीय प्रबंधन और देशव्यापी विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!