BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home धर्म बूरखेड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय समापन, पूर्णाहुति पर पाया महाप्रसाद

बूरखेड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय समापन, पूर्णाहुति पर पाया महाप्रसाद

0
पूर्णाहुति पर पाया महाप्रसाद
बूरखेड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय समापन,
पिड़ावा। निकटवर्ती ग्राम बूरखेड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन व्यास पीठ से सुश्री पद्मावती रमेश जी व्यास ने अपनी मधुर वाणी से भगवान की लीलाओं का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

बूरखेड़ी में श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय समापन, पूर्णाहुति पर पाया महाप्रसाद

​धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई पूर्णाहुति

​कथा के विश्राम दिवस पर आयोजित हवन-पूजन और पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। मुख्य यजमानों सहित उपस्थित भक्तों ने धर्म लाभ लिया। समापन के अवसर पर आयोजित महाप्रसाद (भंडारे) में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

​आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

​कथा के दौरान न केवल बूरखेड़ी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों जैसे अमीनपुर, अल्ताफ नगर, रहीमपुर, गोविंदपुरा, खारपा खुर्द, मोना और रूपाखेड़ी सहित कई गांवों के ग्रामीण कथा श्रवण के लिए पहुंचे। समापन समारोह में उमड़ी भीड़ ने इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

​इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

​कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान तूफान सिंह सिसोदिया, तेज सिंह, शंभू विश्वकर्मा, शिव सिंह और गोपाल सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
​तूफान सिंह सिसोदिया ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया है और भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!