BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home राजनीति पिड़ावा: भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव

पिड़ावा: भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव

0
333
पिड़ावा: भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव
गोविंदपुरा के भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव
पिड़ावा। क्षेत्र के गोविंदपुरा स्थित भभुतिया महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। महादेव के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

पिड़ावा: भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव
गोविंदपुरा के भभुतिया महादेव मंदिर में भाजपा का भव्य फागोत्सव

आपसी एकता और संगठन की मजबूती पर जोर

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होली के पावन पर्व पर कार्यकर्ताओं के बीच आपसी प्रेम और संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ करना था। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस समारोह में भक्ति और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक फाग गीतों के बीच होली का आनंद लिया।

वरिष्ठ नेतृत्व का रहा मार्गदर्शन

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल शर्मा और बालकिशन जमीदार उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली जैसा पर्व हमें भेदभाव भुलाकर एक होने की प्रेरणा देता है। आयोजन में गोविंदपुरा के पूर्व सरपंच सोदान सिंह गोविंदपुरा का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पड़े:-पिड़ावा ग्रामीण मंडल में वसुंधरा राजे के जन्मदिन की धूम: हिंगलाज माता मंदिर में दुर्गा पाठ और गौसेवा के साथ मनाया जन्मोत्सव

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

​इस अवसर पर रामेश्वर पाटीदार, शहर मंडल अध्यक्ष राजू माली, कमल कासलीवाल, उपाध्यक्ष मानसिंह सिसोदिया, बहादुर सिंह, लालसिंह खेड़ी, हरिराम गोचर, ब्रजराज पाटीदार, और मंडल प्रतिनिधि बालू सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही गोपाल सिंह, हेमराज सेन, पीरू सिंह, सुरेश सिंह, गोरधन सिंह, जीवन टंडेल, गोविंद सिंह, चेतन सिंह सहित बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सौम्य म्यूजिक सेंटर पिड़ावा
सौम्य म्यूजिक सेंटर पिड़ावा

📱 Pirawa Times विशेष: उत्सव के बहाने एकजुटता

  • रणनीतिक महत्व: आगामी संगठनात्मक गतिविधियों से पहले ऐसे मिलन समारोह कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।
  • सांस्कृतिक जुड़ाव: भभुतिया महादेव मंदिर जैसे आस्था के केंद्रों पर आयोजनों से आम जनमानस के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!