अब 'ओडीके' ऐप से दर्ज होगी हाजिरी, संसाधनों पर भी रहेगी पैनी नजर
झालावाड़ राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अब सुशासन और डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) जयपुर के निर्देशों के तहत, अब जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों और स्टाफ को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति ‘ओडीके’ (ODK) ऐप के माध्यम से दर्ज करनी होगी।
पूज्य गुरुणी जी म.सा. के देवलोक गमन, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर से नाथू लाल टेलर की रिपोर्ट
रायपुर। संयम, तप और त्याग की प्रतिमूर्ति पूज्य गुरुणी महासती भँवर कुँवर जी म.सा. के देवलोक गमन के समाचार से रायपुर सहित संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को रायपुर में आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालुओं ने नम आँखों से अपनी प्रिय गुरुणी जी को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां, अस्पताल में मरीजों की लगी कतारें
रायपुर से नाथू लाल टेलर की रिपोर्ट
रायपुर। पिड़ावा उपखंड क्षेत्र के रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात के समय बढ़ती ठंड यानी तापमान में बार-बार हो रहे बदलाव (Fluctuation) के कारण मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसके चलते स्थानीय राजकीय अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है।
झालावाड़ में ग्रामीण चिकित्सकों को मिली 'एमएमए' की एडवांस ट्रेनिंग
झालावाड़ | मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और ‘अनसेफ एबॉर्शन’ (असुरक्षित गर्भपात) जैसी गंभीर समस्या को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। श्रीमती हीरा कुंवर बा राजकीय महिला चिकित्सालय में आयोजित 3 दिवसीय ‘मेडिकल मेथड ऑफ एबॉर्शन’ (एमएमए) कार्यशाला के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षित और कानूनी गर्भपात सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।
MSP की कानूनी गारंटी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पिड़ावा। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलाने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राजेश पायलट किसान संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिड़ावा उपखंड अधिकारी दिनेश दिनेश कुमार मीणा को मुख्यमंत्री के ज्ञापन सौंपा।
चाँदियाखेड़ी में विमुक्त परिवारों को मिले आवासीय पट्टे, करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
झालावाड़ | झालावाड़-बारां सांसद दुष्यन्त सिंह की जनसंवाद पद यात्रा का तृतीय चरण मण्डावर क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित हुआ। ग्राम पंचायत पिपलोद के ग्राम चाँदियाखेड़ी में सांसद ने 10 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया, जिससे उन्हें वर्षों पुराने स्वामित्व के अधिकार के साथ सुरक्षा और सम्मान मिला। यह पहल विमुक्त जातियों के पुनर्वास की दिशा में प्रशासन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने सत्र जनवरी 2026 के लिए एम.एस.सी. (M.Sc.) और बी.एड. (B.Ed.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पिड़ावा के सुल्तानपुरा में 6 वर्षीय मासूम ने पेश की आस्था की मिसाल
पिड़ावा | पवित्र महीने रमजान के दौरान पिड़ावा शहर के सुल्तानपुरा क्षेत्र से इबादत की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ रहने वाले जान मोहम्मद की 6 वर्षीय पुत्री सदफ खानम ने अपनी कम उम्र के बावजूद गहरी धार्मिक आस्था और हौसले का परिचय देते हुए अपना पहला रोजा मुकम्मल किया।
पिड़ावा। बीकानेर जिले के बज्जू थाना अंतर्गत रंजीतपुरा गांव में 13 वर्षीय मासूम बालिका वसुंधरा सैन के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में झालावाड़ जिले के पिड़ावा में सैन समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला महासचिव कैलाश सैन के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पिड़ावा उपखंड कार्यलय पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
1 किलो 369 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम की सतर्कता आई काम
पिड़ावा झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।