26 फरवरी को संभालेंगे जिम्मेदारी, कल तक कराना होगा दस्तावेज सत्यापन
झालावाड़ | राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 के परिणाम स्वरूप झालावाड़ जिले के प्रशासनिक ढांचे को नई मजबूती मिली है। जिले को कुल 62 नवनियुक्त पटवारी आवंटित किए गए हैं, जो जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।
60 साल बाद तोपखाना स्कूल को मिला अपना 'वजूद', प्रशासन ने जारी किया मालिकाना पट्टा
झालावाड़ | जिले में सुशासन की दिशा में चलाए जा रहे “अतिक्रमण मुक्त – स्वामित्व युक्त झालावाड़” अभियान को आज एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली है। शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तोपखाना को स्थापना के लगभग 6 दशक (60 वर्ष) बाद अपनी भूमि का विधिवत पट्टा प्राप्त हुआ है।
भवानी मंडी में तीन डेयरियों पर छापा, नकली दूध बनाने का सामान बरामद
भवानी मंडी | होली के त्यौहार पर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भवानी मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दुग्ध डेयरी इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की।
पिड़ावा | शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। सोमवार शाम लगभग 5 बजे बालदा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
पिड़ावा | ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता बढ़ाने और आमजन को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से ताल्लुका विधिक सेवा समिति, पिड़ावा द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति की अध्यक्ष (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) अमितेश कुमारी ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर न्यायक्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया।
झालावाड़ | प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, झालावाड़ द्वारा आगामी 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को एक विशाल केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी।
पिड़ावा। निकटवर्ती ग्राम बूरखेड़ी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन व्यास पीठ से सुश्री पद्मावती रमेश जी व्यास ने अपनी मधुर वाणी से भगवान की लीलाओं का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
अनुच्छेद 342 में संशोधन और डिलिस्टिंग की मांग को लेकर असनावर में जनजाति कार्यशाला संपन्न
झालावाड़। आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम गर्जना रैली’ की तैयारियों को लेकर रविवार को भगवान बिरसा मुंडा आश्रम, असनावर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा और कार्तिक उरांव के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
पिड़ावा में आवारा बैलों का बढ़ता आतंक, प्रशासन मूकदर्शक
पिड़ावा | शहर में इन दिनों आवारा बैलों का आतंक चरम पर है, जिससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है। मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक, खूंखार बैल खुलेआम घूम रहे हैं। स्थिति तब भयावह हो जाती है जब ये बैल अचानक बीच सड़क पर आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे राहगीरों की जान पर बन आती है।
झालावाड़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन की टीम ने शुक्रवार को बकानी व सुनेल ब्लॉक के विद्यालयों एवं संग्रहण-मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूल्यांकन कार्य में गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन एवं सहायक लेखाधिकारी धीरज राठौर ने बकानी एवं सुनेल ब्लॉक के संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सुनेल ब्लॉक के महात्मा गांधी विद्यालय रायपुर तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदुरिया का भी दौरा कर शिक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।