BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home पिड़ावा समाचार पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण...

पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले

0
पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट
पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
पिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर पिड़ावा की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुई आरक्षण लॉटरी में इस बार अनारक्षित वर्ग की सीट निकली है। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही अध्यक्ष पद के दावेदारों और राजनीतिक खेमों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
खास बात यह है कि पिछले नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ओबीसी (अनारक्षित) वर्ग के लिए आरक्षित था, जबकि इस बार लॉटरी में अनारक्षित सीट आने से चुनावी मुकाबले के समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे कई संभावित दावेदारों के लिए यह लॉटरी नए अवसर लेकर आई है।

आरक्षण बदलते ही बदला चुनावी गणित

अनारक्षित सीट होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए किसी एक आरक्षित वर्ग तक दावेदारी सीमित नहीं रहेगी। ऐसे में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरणों से जुड़े संभावित प्रत्याशी सक्रिय होने लगे हैं। नगर के राजनीतिक गलियारों में अब सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि आखिर इस बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन दावा मजबूत करेगा।
नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद हमेशा से पिड़ावा की स्थानीय राजनीति का केंद्र रहा है। इस बार अनारक्षित सीट आने से मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले लोगों की सक्रियता भी आने वाले दिनों में बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े:-चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन?

पिछली बार ओबीसी, इस बार अनारक्षित

पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी वर्ग का आरक्षण था। अबकी बार अनारक्षित सीट होने से पिछले चुनाव की तुलना में दावेदारों का दायरा बढ़ गया है। यही कारण है कि आरक्षण की घोषणा के साथ ही संभावित उम्मीदवारों को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनीतिक दल किस चेहरे पर भरोसा जताते हैं और कौन-कौन से स्थानीय समीकरण चुनावी मैदान में अपना असर दिखाते हैं। फिलहाल अनारक्षित सीट ने पिड़ावा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में अध्यक्ष पद की दौड़ और तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!