BREAKING NEWS: • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प • नंदपुर-रायपुर में गरजे बुलडोजर, 12 अवैध आरा मशीनें जड़मूल से जमींदोज़; 5 रेंजों के चक्रव्यूह में फंसे लकड़ी माफिया, भारी सामग्री जब्त • पिड़ावा नगर पालिका शिविर का पहले ही दिन फुस्स पटाखा: दावों में थे दर्जनों विभाग, मौके पर खाली कुर्सियां दे रही थीं विफलता की गवाही; 'पिड़ावा टाइम्स' के रियलिटी चेक में खुली लापरवाही की पोल • झालावाड़ में कल से 'महा-राहत' का शंखनाद: एक ही छत के नीचे मिलेगी 22 विभागों की सौगात; कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के कड़े निर्देश— "लापरवाही नहीं, मौके पर ही होगा जनता का काम • रायपुर CHC में 'मां नेत्र वाउचर योजना' का उल्लास; 256 ग्रामीणों की आंखों की हुई जांच, 102 को मौके पर मिले मुफ्त चश्मे, अब हर पंचायत में सजेंगे शिविर • पिड़ावा पुलिस का 'ब्लैक गोल्ड एनकाउंटर': नाकाबंदी कर दबोचे 1.34 करोड़ के अफीम डोडा-चूरा के सौदागर; पिकअप जब्त, खाकी के खौफ से नशा माफियाओं में हड़कंप • पिड़ावा में आंधी-तूफान का खूनी तांडव: सुल्तानपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत; मलबे में दबने से फटा सिर, अस्पताल में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! • संतों के खून से कब तक सने रहेंगे हाईवे? पिड़ावा में जैन समाज का महा-आक्रोश; सांवलिया पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर से उपखंड कार्यालय तक फूटा मूक ज्वालामुखी • खेजरपुर के किसानों का कमाल: खेतों तक पहुँचने के लिए जनसहयोग से बना डाली डेढ़ किलोमीटर लंबी ग्रेवल सड़क • रायपुर में तहसीलदार ने सुवास, बोरबन्द और माथनिया में जनगणना का औचक निरीक्षण किया; अन्नपूर्णा रसोई पर दी दबिश, बोले— "गर्मी में भोजन की ताजगी से समझौता नहीं!"
Home झालावाड़ समाचार ईमानदारी की मिसाल: पिड़ावा में CFL मैनेजर ने लौटाया महिला का 25...

ईमानदारी की मिसाल: पिड़ावा में CFL मैनेजर ने लौटाया महिला का 25 हजार का मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

0
251
ईमानदारी की मिसाल
पिड़ावा में CFL मैनेजर ने लौटाया महिला का 25 हजार का मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
पिड़ावा। आज के दौर में जहाँ भौतिकवाद हावी है, वहीं पिड़ावा में ईमानदारी की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। सेंटर CFL मैनेजर दिनेश कुमार वर्मा और उनकी टीम ने सड़क पर मिले एक कीमती मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुँचाकर मिसाल पेश की है।

सड़क पर पड़ा मिला बिना लॉक का मोबाइल

​सेंटर CFL मैनेजर दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि वे सम्मेलन समिति की टीम के साथ फोर-व्हीलर से भवानी मंडी रोड पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान हेमड़ा स्कूल के पास उन्हें सड़क पर एक वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल पड़ा हुआ मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये है। विशेष बात यह थी कि उस मोबाइल पर कोई सुरक्षा लॉक भी नहीं लगा हुआ था।

साक्षी राव को सुरक्षित सौंपा फोन

​मोबाइल मिलने के कुछ ही समय बाद उस पर साक्षी राव का कॉल आया। उन्होंने स्वयं को नाराणा ब्लॉक, पिड़ावा की निवासी बताया और फोन खोने की जानकारी दी। मैनेजर दिनेश कुमार ने साक्षी को उनके पति के साथ बुलाकर पूरी तस्दीक की और उन्हें उनका मोबाइल सुरक्षित सौंप दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर साक्षी राव के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

50 हजार की वस्तुएं लौटा चुके हैं दिनेश कुमार

​दिनेश कुमार वर्मा ने इस घटना को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें इस सेवा के लायक समझा। उन्होंने साझा किया कि इस वर्ष वे अब तक लगभग 50,000 रुपये मूल्य की खोई हुई वस्तुएं उनके मालिकों को लौटा चुके हैं।

मैनेजर का संदेश: फोन में ‘मजबूत पासवर्ड’ है जरूरी

​सेंटर मैनेजर ने इस अवसर पर समस्त देशवासियों और क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने अपील की कि:

​”तमाम भाई-बहन अपने फोन में एक मजबूत पासवर्ड जरूर बनाकर रखें। इससे मोबाइल खोने की स्थिति में आपकी निजी संपत्ति और डेटा का नुकसान नहीं होगा और आप ऑनलाइन फ्रॉड से भी सुरक्षित रह सकेंगे।”

 

इनकी रही उपस्थिति

​मोबाइल लौटाने के इस नेक कार्य के दौरान लक्ष्मी नारायण (सेवानिवृत्त अध्यापक), रतन लाल (पूर्व सरपंच, गेलना), प्रभु लाल (सेवानिवृत्त अध्यापक), रमेश चंद (पूर्व पार्षद, पिड़ावा), भगवान लाल और हड़मतिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पिड़ावा टाइम्स विशेष: मोबाइल सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी

मोबाइल सुरक्षा को लेकर दिनेश कुमार वर्मा का संदेश:
  • मजबूत पासवर्ड: अपने फोन में हमेशा एक कठिन पासवर्ड, पैटर्न या बायोमेट्रिक लॉक (फिंगरप्रिंट/फेस लॉक) का उपयोग करें।
  • फ्रॉड से बचाव: लॉक न होने की स्थिति में मोबाइल खोने पर आपकी निजी जानकारी और बैंक खातों का दुरुपयोग कर ऑनलाइन फ्रॉड किया जा सकता है।
  • डेटा सुरक्षा: मोबाइल लॉक होने से आपकी फोटो, वीडियो और निजी दस्तावेज गलत हाथों में जाने से बचते हैं।
  • इमरजेंसी कांटेक्ट: लॉक स्क्रीन पर एक इमरजेंसी मोबाइल नंबर सेट करें ताकि मोबाइल मिलने वाले व्यक्ति को मालिक तक पहुँचने में आसानी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!