BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home धर्म नन्ही सदफ ने रखा जीवन का पहला रोजा: पिड़ावा के सुल्तानपुरा में...

नन्ही सदफ ने रखा जीवन का पहला रोजा: पिड़ावा के सुल्तानपुरा में 6 वर्षीय मासूम ने पेश की आस्था की मिसाल

0
50
नन्ही सदफ ने रखा जीवन का पहला रोजा
पिड़ावा के सुल्तानपुरा में 6 वर्षीय मासूम ने पेश की आस्था की मिसाल
पिड़ावा | पवित्र महीने रमजान के दौरान पिड़ावा शहर के सुल्तानपुरा क्षेत्र से इबादत की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ रहने वाले जान मोहम्मद की 6 वर्षीय पुत्री सदफ खानम ने अपनी कम उम्र के बावजूद गहरी धार्मिक आस्था और हौसले का परिचय देते हुए अपना पहला रोजा मुकम्मल किया।

खुद जताई थी रोजा रखने की इच्छा

​परिजनों के अनुसार, नन्ही सदफ बचपन से ही घर के धार्मिक माहौल और संस्कारों से प्रभावित रही है। इस बार उसने खुद रोजा रखने की जिद की थी। सदफ ने सुबह तड़के उठकर सहरी की और गर्मी के बावजूद दिनभर बिना कुछ खाए-पिए इबादत में समय बिताया। शाम को मग़रिब की अजान के साथ उसने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर इफ्तार किया।

परिवार ने दी दुआएं और शाबाशी

​सदफ के इस जज्बे को देखकर उसके दादा हाजी साबिर मोहम्मद और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे दुआओं से नवाजा। पहले रोजे की खुशी में परिवार ने उसे शाबाशी दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नन्ही सदफ का हौसला देख क्षेत्र के लोगों ने भी उसकी सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!